Uttarakhand Election Result Live Update: उत्तराखंड में फिर से भाजपा सरकार
देहरादून, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजों से यह भी साफ हो गया कि इस बार भी सत्ता की कमान भाजपा के हाथों में आएगी। प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने लगातार दो बार सत्ता में आने का मिथक भी तोड़ दिया। उत्तराखंड- 70 …
देहरादून, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के नतीजों से यह भी साफ हो गया कि इस बार भी सत्ता की कमान भाजपा के हाथों में आएगी। प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने लगातार दो बार सत्ता में आने का मिथक भी तोड़ दिया।
उत्तराखंड- 70 नतीजे
भाजपा 47
कांग्रेस 19
आप 00
बसपा 02
निर्दलीय 02
- खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हारे, कांग्रेस के भुवन कापड़ी जीते।
- हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जीते, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी हारे।
- अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के कैलाश शर्मा जीते।
- किच्छा से कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ जीते।
- रुद्रपुर से भाजपा के शिव अरोरा जीते।
- टिहरी जिले की नरेंद्रनगर सीट से भाजपा के सुबोध उनियाल जीते।
- घनसाली सीट से भाजपा के शक्तिलाल शाह जीते।
- देवप्रयाग से भाजपा के विनोद कंडारी जीते।
- प्रतापनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी जीते।
- विकासनगर में बीजेपी के मुन्ना सिंह चौहान जीते।
- हल्द्वानी से कांग्रेस के सुमित हृदयेश जीते।
- लालकुआं से भाजपा के डॉ. मोहन बिष्ट जीते।
- गदरपुर में भाजपा के अरविंद पांडे जीते।
- सितारगंज में भाजपा के सौरभ बहुगुणा जीते।
- पिथौरागढ़ में कांग्रेस के मयूख महर जीते।
- लोहाघाट से कांग्रेस के खुशहाल सिंह जीते।
- रानीखेत से भाजपा के प्रमोद नैनवाल जीते।
उत्तराखंड की 70 सीटों पर कौन जीता, पढ़े पूरी लिस्ट: https://amritvichar.com/who-won-the-election-from-where-in-uttarakhand-see-list/
बात अगर मतदान की करें तो राज्य में कुल 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं ने 67.20 प्रतिशत मतदान किया। जबकि पुरुषों ने 62.60 प्रतिशत मतदान किया। गुरुवार को सुबह आठ बजे से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हुई। नैनीताल जिले की छह विधानसभाओं के लिए मतगणना एमबीपीजी कॉलेज में हुई।
नैनीताल जिले में कुल 6 विधानसभाएं आती है। इस लिस्ट में हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल, भीमताल, कालाढूंगी और रामनगर का नाम आता है। वहीं उधमसिंह नगर जिले की नौ विधानसभा सीटों के लिए रुद्रपुर मंडी में मतगणना हुई।
किस चुनाव में किसकी दल की सरकार
2002- कांग्रेस(पूर्ण बहुमत 36)
2007- भाजपा(गठबंधन सरकार पूर्ण बहुमत नहीं 34)
2012- कांग्रेस(गठबंधन सरकार, पूर्ण बहुमत नहीं 32)
2017- भाजपा (प्रचंड बहुमत 57)
