बुलंदशहर: शुरू हुई मतगणना, मंदिर पहुंचकर प्रत्याशियों ने लिया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने वाली है। मतगणना स्थल पर पहुंचने से पहले सभी प्रत्याशियों ने मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में माथा टेका। प्रत्यशियों ने भगवान से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद ही अधिकतर प्रत्याशी मतगणना स्थल की तरफ निकल गए। शिकारपुर से भाजपा के प्रत्याशी और राज्य मंत्री …

बुलंदशहर। जिले में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने वाली है। मतगणना स्थल पर पहुंचने से पहले सभी प्रत्याशियों ने मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में माथा टेका। प्रत्यशियों ने भगवान से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद ही अधिकतर प्रत्याशी मतगणना स्थल की तरफ निकल गए। शिकारपुर से भाजपा के प्रत्याशी और राज्य मंत्री अनिल शर्मा ने भगवान शिव की आराधना कर अपनी जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वो अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल की तरफ निकल गए।

मंदिर पहुंचे उम्मीदवार

ऐसे ही स्याना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र लोधी ने भी मतगणना स्थल पर निकल ने से पहले देवी मंदिर में सिर झुकाया। उन्होंने देवी मां का श्रृंगार कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। अनूपशहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गजेंद्र सिंह, भाजपा के संजय शर्मा और गठबंधन के केके शर्मा ने भी मंदिर जाकर अपनी जीत के सिर झुकाया और आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही स्याना से गठबंधन प्रत्याशी दिलनवाज खान, सदर सीट से हाजी यूनुस ने दरगाह जाकर चादर चढ़ाकर जीत की दुआ मांगी।

पढ़ें-व्हाइट हाउस: यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है रूस

संबंधित समाचार