विधानसभा चुनाव 2022 : नौ चक्र के बाद रायबरेली में साइकिल आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विधान सभा चुनाव के मतगणना के नौ चक्र पूरे होने पर जिले की छः में से चार विधान सभा में सपा आगे चल रही है । जबकि भाजपा दो सीट पर आगे है । काग्रेस किसी भी सीट पर मुकाबले में नही है । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस …

रायबरेली। विधान सभा चुनाव के मतगणना के नौ चक्र पूरे होने पर जिले की छः में से चार विधान सभा में सपा आगे चल रही है । जबकि भाजपा दो सीट पर आगे है । काग्रेस किसी भी सीट पर मुकाबले में नही है ।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है । नौ चक्र की मतगणना के बाद हरचंदपुर विधानसभा से सपा उम्मीदवार राहुल लोधी 2336 वोट से आगे है । बछरांवा विधानसभा से सपा उम्मीदवार श्याम सुंदर भारती 2372 वोटो से आगे चल रहे है । सदर विधानसभा से बीजेपी की अदिति सिंह 4171 वोटों से आगे हैं । ऊँचाहार विधानसभा से सपा उम्मीदवार व विधायक मनोज पांडेय 8501 वोटों से आगे हैं।

सलोंन विधानसभा से सपा के डॉ. जगदीश प्रसाद 3542 वोटों से आगे है जबकि सरेनी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह 3905 वोटों से आगे चल रहे हैं ।

पढ़ें-विधानसभा चुनाव 2022 : कानपुर और कानपुर देहात में रोचक लड़ाई के बीच भाजपा आगे

संबंधित समाचार