हरदोई: होली के पहले उड़ने लगा गुलाल, सज गई फूल माला की दुकानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मतगणना के दौरान आ आ रहे रुझानों से भाजपा कार्यकर्ता गदगद हैं। जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में 7 पर भाजपा के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना स्थल के बाहर कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा हुआ है वहीं फूल में माला बेचने वाले व रंग गुलाल की दुकानें सज गई हैं समर्थक जीतने वाले …

हरदोई। मतगणना के दौरान आ आ रहे रुझानों से भाजपा कार्यकर्ता गदगद हैं। जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में 7 पर भाजपा के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना स्थल के बाहर कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा हुआ है वहीं फूल में माला बेचने वाले व रंग गुलाल की दुकानें सज गई हैं समर्थक जीतने वाले अपने नेता के स्वागत के लिए अति उत्साहित होकर मतगणना केंद्रों के बाहर डटे हुए हैं।

बताते चलें जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में हुए चुनाव की मतगणना नगर के मंडी समिति में चल रही है।अब तक जिन वोटों की गिनती हुई है उन विधानसभा क्षेत्रों में सात विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं ।वही बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सुभाष पाल बढ़त बनाए हुए हैं।

मतगणना स्थल पर भारी सुरक्षा बल तैनात है। मतगणना स्थल के बाहर आईटीआई के मैदान में समर्थकों का हुजूम लगा हुआ है वही आईटीआई मैदान में फूल विक्रेताओं ने अपनी दुकानें सजा रखी हैं। रंग गुलाल के विक्रेता भी मौके का फायदा उठाने में लगे हुए हैं ।इस बार होली से पहले ही रंग गुलाल उड़ाने की तैयारी कार्यकर्ता कर रहे हैं ।वही अपने प्रत्याशी की स्थिति जानने के लिए कार्यकर्ता मतगणना एजेंटों के मतदान मतगणना केंद्र से बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं ।

तमाम उत्साहित कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार का हाल जानने के लिए मतगणना स्थल पर मौजूद मीडिया कर्मियों से भी संपर्क बनाए हुए हैं ।जिस तरह पूरे प्रदेश में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। वैसे ही जिले में भी 8 में से 7 विधानसभा क्षेत्रों में 7 स्थानों पर भाजपा के प्रत्याशी काफी लंबी बढ़त बनाए हुए हैं।

पढ़ें-Maang Tikka Design: दुल्हन कर सकती है इन मांग टीको से अपने लुक को कम्पलीट

संबंधित समाचार