रामपुर : आजम खां 50 हजार तो अब्दुल्ला 38 हजार वोटों से आगे
रामपुर, अमृत विचार। रामपुर में सपा के कद्दावर नेता आजम खां और स्वार से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम लगातार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 13वें राउंड में वे 50 हजार 880 वोटों से आगे हैं। जबकि बेटे अब्दुल्ला 38 हजार वोटों से आगे हैं। आजम के प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना 12762 वोट लेकर …
रामपुर, अमृत विचार। रामपुर में सपा के कद्दावर नेता आजम खां और स्वार से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम लगातार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 13वें राउंड में वे 50 हजार 880 वोटों से आगे हैं। जबकि बेटे अब्दुल्ला 38 हजार वोटों से आगे हैं। आजम के प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना 12762 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।
जबकि अब्दुल्ला के प्रतिद्वंदी अपना दल के हैदर अली खां हमजा मियां को 49 हजार पांच सौ उनतीस वोट मिले हैं। वहीं चमरौआ से आजम खां के करीबी नसीर खां 13 हजार नौ सौ 12 वोट से आगे चल रहे हैं। नसीर खां को 14वें राउंड में 49626 वोट मिले हैं जबकि भाजपा के मोहन लोधी को 35714 वोट मिले हैं।
मिलक से सपा के विजय सिंह करीब 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बिलासपुर से सपा के अमरजीत सिंह भाजपा के बलदेव औलख से बढ़त बनाए हुए हैं। जिले की पांचों सीटों पर सपा के प्रत्याशी जीत को बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Moradabad Election Results 2022 LIVE : फूल खिलेगा या दौड़ेगी साइकिल, जानिए किसको, कहां और कितने मिल रहे वोट
