झांसी: चारों सीट पर भाजपा गठबंधन आगे, उम्मीदवारों में उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना में शुरुआती चार घंटों के रुझान में बुंदेलखंड के झांसी जिले की सभी चारों सीट पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के दोपहर 12 बजे तक के मतगणना संबंधी आंकड़ों के …

झांसी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना में शुरुआती चार घंटों के रुझान में बुंदेलखंड के झांसी जिले की सभी चारों सीट पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) से आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के दोपहर 12 बजे तक के मतगणना संबंधी आंकड़ों के अनुसार झांसी सदर सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक रवि शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के सीताराम कुशवाहा से 2315 वोट से आगे चल रहे हैं।

जिले की बबीना सीट पर भाजपा के उम्मीदवार राजीव सिंह यादव, सपा के यशपाल सिंह यादव से 1917 वोट से आगे हैं। वहीं, मऊरानीपुर सीट पर भाजपा अपनादल की उम्मीदवार रश्मी आर्या ने सपा के तिलकचंद्र अहिरवार से 3250 वाेट की बढ़त बना ली है।

झांसी की गरौठा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी जवाहर सिंह राजपूत सपा के दीपनारायण सिंह यादव से 1994 वोट से आगे हैं। गौरतलब है कि जिले की चारों सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा ने ही कब्जा जमा था। भाजपा ने अपने चारों विधायकों को इस चुनाव में भी उम्मीदवार बनाया है।

पढ़ें- निर्वाचन आयोग ने विजय जुलूस निकालने पर लगा प्रतिबंध हटाया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका