यूपी चुनाव 2022: भाजपा की मजबूत बढ़त पर रवि किशन और हेमा मालिनी ने दी यह प्रतिक्रिया
लखनऊ। यूपी चुनाव 2022 के लिए आज सुबह से आ रहे मतगणना के रुझान में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। अधिकांश सीटों पर सपा से ही मुकाबला है। बसपा को मजबूती देता रहा बेसवोट भी इस बार भाजपा के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है, जबकि कांग्रेस के सामने पिछले बार की …
लखनऊ। यूपी चुनाव 2022 के लिए आज सुबह से आ रहे मतगणना के रुझान में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। अधिकांश सीटों पर सपा से ही मुकाबला है। बसपा को मजबूती देता रहा बेसवोट भी इस बार भाजपा के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है, जबकि कांग्रेस के सामने पिछले बार की सात सीटों पर जीत का परिणाम दोहराने की भी चुनौती है।
वहीं भाजपा की इस बढ़त पर मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि पहले से ही पता था कि हमारी सरकार बनेगी। हमने विकास के हर पहलू के लिए काम किया है, यही वजह है कि जनता हम पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर के सामने कुछ भी नहीं आ सकता, क्योंकि यह एक मिनट में सब कुछ खत्म कर सकता है, चाहे साइकिल हो या कुछ और।
वहीं गोरखपुर के सांसद और भाजपा नेता रवि किशन ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत पर मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि मोदी जी की यह शिक्षा कि पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों को हमेशा जमीन पर काम करना चाहिए, हमें यह जीत दिलाई है। यह राम राज्य की शुरुआत है।
बता दें कि आगर उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार दोबारा बनती है तो यह 37 वर्ष बाद पहला मौका होगा, जब कोई पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा लगातार बनेगी। मतगणना के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
यह भी पढ़ें:-Lucknow Election Result Live: राजधानी में मतगणना जारी, सपा पर भारी पड़ रही BJP
