हापुड़: जिले में नोटा दबाने वालों की संख्या बढ़ी, जानें पीछे की वजह
हापुड़। देश में हर तरफ चुनावी माहौल बना हुआ है और मतगणना जारी है। हापुड़ जिले में की तीनों सीटों पर आठ चरणों के रूझान सामने आ चुके हैं। अभी तक तीनों सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चले रहे हैं। वहीं, मतगणना के चरणों से सामने आया है कि हापुड़ जिले में वोटरों ने सभी …
हापुड़। देश में हर तरफ चुनावी माहौल बना हुआ है और मतगणना जारी है। हापुड़ जिले में की तीनों सीटों पर आठ चरणों के रूझान सामने आ चुके हैं। अभी तक तीनों सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे चले रहे हैं। वहीं, मतगणना के चरणों से सामने आया है कि हापुड़ जिले में वोटरों ने सभी दलों के उम्मीदवारों को नकारते हुए नोटा का बटन दबाया है।
दूसरे चरण में 58, गढ़मुक्तेश्वर में 59 और धौलाना में 35 लोगों ने नोटा को दबाया है। तीसरे चरण में हापुड़ में 107, धौलाना में 56 और गढ़मुक्तेश्वर में 85 लोगों ने सभी दलों के प्रत्याशियों को नकार दिया। आठवें चरण में 231 और गढ़मुक्तेश्वर सीट पर 226 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया है। वहीं, धौलाना में आठवें चरण तक 243 लोगों ने सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को नकार दिया है।
पिछले विधानसभा चुनाव में जनपद की तीन सीटों पर टोटल 35 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी। इसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय शामिल थे, लेकिन चुनाव परिणाम चौंकाने वाला सामने आया। तीनों विधानसभाओं में 2795 वोटर्स को कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया। उन्होंने नोटा का बटन दबाया। जिसकी की वजह से 35 में से 16 प्रत्याशी नोटा से भी नहीं जीत पाए।
पढ़ें-लखनऊ में सपा पर भारी पड़ रही भाजपा, तीन सीटों से चल रही BJP आगे
