लखनऊ: बुरी शिकस्त की ओर बढ़ रहीं मुनव्वर राना की बेटी उरूसा, ‘नोटा’ से भी कम वोट मिलने की उम्मीद
लखनऊ। यूपी में सीएम योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश छोड़ने की घोषणा करने वाले शायर मुनव्वर राना को गुरुवार को दोहरा झटका लगा है। बीजेपी जहां यूपी में दोबारा सरकार बनाने जा रही है वहीं मुनव्वर रानी की बेटी और कांग्रेस की प्रत्याशी उरूसा उन्नाव के पुरवा पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। …
लखनऊ। यूपी में सीएम योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश छोड़ने की घोषणा करने वाले शायर मुनव्वर राना को गुरुवार को दोहरा झटका लगा है। बीजेपी जहां यूपी में दोबारा सरकार बनाने जा रही है वहीं मुनव्वर रानी की बेटी और कांग्रेस की प्रत्याशी उरूसा उन्नाव के पुरवा पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
उनको नोटा से मिले वोटों से भी कम वोट मिल रहे हैं। ये खबर पता चलते ही मुनव्वर रानी की तबीयत खराब हो गई है। उरूसा को बुरी शिकस्त मिलने वाली है। बता दें कि सीएम योगी और बीजेपी पर मुनव्वर राना लगातार कटाक्ष करते आए हैं। उनके बयान लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।
यह भी पढ़ें: कानपुर: बिठूर में फिर जीती भाजपा, अभिजीत सिंह सांगा ने सपा के मुनीन्द्र को हराया
