गोवा के दोनों उपमुख्यमंत्री कांग्रेस के अपने निकटम प्रतिद्वंद्वियों से हारे चुनाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पणजी। गोवा के दोनों उपमुख्यमंत्री कांग्रेस के अपने निकटम प्रतिद्वंद्वियों से चुनाव हार गए हैं। हालांकि उनकी पार्टी भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर को विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस उम्मीदवार दिगंबर कामत ने मडगांव विधानसभा सीट से तकरीबन 6,000 मतों के बड़े अंतर से हराया। अजगांवकर पारंपरिक …

पणजी। गोवा के दोनों उपमुख्यमंत्री कांग्रेस के अपने निकटम प्रतिद्वंद्वियों से चुनाव हार गए हैं। हालांकि उनकी पार्टी भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर को विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस उम्मीदवार दिगंबर कामत ने मडगांव विधानसभा सीट से तकरीबन 6,000 मतों के बड़े अंतर से हराया। अजगांवकर पारंपरिक रूप से उत्तरी गोवा के परनेम से चुनाव लड़ते रहे हैं लेकिन इस बार भाजपा ने उन्हें दक्षिण गोवा में मडगांव से उतारा था। कामत 1994 से विधानसभा में मडगांव का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली मंत्रिपरिषद में दूसरे उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर क्यूपेम में कांग्रेस प्रत्याशी अल्टोन डी’कोस्टा से हार गए हैं। वह 2017 में कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीते थे। इसके बाद वह नौ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद दिया गया। पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ने वाले कोस्टा ने कावलेकर को 3,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।

इसे भी पढ़ें-

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव