यूपी चुनाव: जबरदस्त भीड़ जुटाने, शानदार तकरीर करने के बाद भी ओवैसी की पार्टी का प्रदेश में हुआ सूपड़ा साफ!
लखनऊ। यूपी चुनाव में असुदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन को यूपी में करारी शिकस्त मिली है। शिकस्त कहें या यूं कहें की ओवैसी की पार्टी का यूपी में सूपड़ा साफ हो गया है। ओवैसी की पार्टी के अधिकतर उम्मीदवार पांच हजार से अधिक मत हासिल नहीं कर पाए हैं। यूपी की जनता …
लखनऊ। यूपी चुनाव में असुदुद्दीन ओवैसी की पार्टी आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन को यूपी में करारी शिकस्त मिली है। शिकस्त कहें या यूं कहें की ओवैसी की पार्टी का यूपी में सूपड़ा साफ हो गया है। ओवैसी की पार्टी के अधिकतर उम्मीदवार पांच हजार से अधिक मत हासिल नहीं कर पाए हैं। यूपी की जनता ने उन्हें फिलहाल सिरे से नकार दिया है।
चुनाव आयोग की अगर मानें तो राज्य में एआइएमआइएम को अभी तक मात्र .43 फीसदी ही मत हासिल हुए हैं। ओवैसी ने यूपी चुनाव में सौ प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा था। ओवैसी ने उन्हीं सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जो सीटें मुस्लिम बहुल हैं। यहां पर वो मुसलमानों का विश्वास हासिल नहीं कर पाए।
मुस्लिमों ने उन्हें सिरे से नकार दिया। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में अन्होंने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा था, इनमें से 37 सीटों पर उसके प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। फिलहाल अभी काउंटिंग जारी है और उसी के हिसाब से ओवैसी की पार्टी का भविष्य तय होगा।
यह भी पढ़ें: गोवा विधानसभा चुनाव: इस बार तीन दंपति विधानसभा में रखेंगे कदम
