बहराइच: अनुपमा के जीत पर समर्थकों ने निकाली बुलडोजर यात्रा, लगाए नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भाजपा की सदर प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल ने सपा प्रत्याशी को हराकर सदर विधान सभा सीट पर दोबारा जीत की है। जीत से खुश होकर समर्थकों ने बुलडोजर की यात्रा निकालकर हर्ष जताया। बहराइच के सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल ने जीत दर्ज की है। अनुपमा ने सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री …

बहराइच। भाजपा की सदर प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल ने सपा प्रत्याशी को हराकर सदर विधान सभा सीट पर दोबारा जीत की है। जीत से खुश होकर समर्थकों ने बुलडोजर की यात्रा निकालकर हर्ष जताया।

बहराइच के सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुपमा जायसवाल ने जीत दर्ज की है। अनुपमा ने सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह को लगभग चार हजार मतों से पराजित किया है। ऐसे में उनके समर्थक काफी खुश हुए। सभी ने सदर विधान सभा के रमवापुर चौराहे से जेसीबी पर बैठकर जुलूस निकाला। साथ ही भाजपा की जिले और प्रदेश में जीत पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान दिनेश सिंह, गोपाल सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-यूपी चुनाव: जबरदस्त भीड़ जुटाने, शानदार तकरीर करने के बाद भी ओवैसी की पार्टी का प्रदेश में हुआ सूपड़ा साफ!

संबंधित समाचार