मुरादाबाद : जहर के सेवन से पीएसी के रिटायर्ड दरोगा की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जहर का सेवर करने से पीएसी के रिटायर्ड दरोगा की मौत हो गई। अधिक शराब पीने से हालत खराब होने की आशंका के चलते 12 दिन पूर्व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने जहर का सेवन करने की बात कही तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया। जिसमें उनकी मौत जहर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जहर का सेवर करने से पीएसी के रिटायर्ड दरोगा की मौत हो गई। अधिक शराब पीने से हालत खराब होने की आशंका के चलते 12 दिन पूर्व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने जहर का सेवन करने की बात कही तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया। जिसमें उनकी मौत जहर के सेवन से होने की पुष्टि हुई है।

मूल रूप से बिजनौर जनपद के गांव हमीदपुर निवासी 61 वर्षीय नंदराम सिंह पुत्र चतरु पीएसपी में दरोगा थे। करीब डेढ़ साल पूर्व ही वह रिटायर्ड हुए थे। वह पत्नी उमेश तथा चार बेटों हरजेंद्र, हरवेंद्र, सतीश व सौरभ तथा बेटी मीनाक्षी के साथ सिविल लाइंस के विद्यानगर में रहते थे। उनके भांजे ने बताया कि वह काफी शराब पीते थे। शराब पीते समय 12 दिन पूर्व उनकी हालत बिगड़ गई थी।

इस पर उन्हें सिद्ध अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर बुधवार रात करीब आठ बजे उन्हें पाकबड़ा स्थित टीएमयू में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। भांजे के अनुसार पहले डाक्टरों ने उन्हें कुछ नहीं बताया था, लेकिन जब उनका शव लेने गए तो बताया कि नंदराम ने जहर का सेवन किया था।

इसी से उनकी मौत हुई। इसलिए यह पुलिस केस है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। इसमें उनकी मौत जहर के सेवन से होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को उनके पैतृक गांव ले गए। देर शाम गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पिटाई से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

संबंधित समाचार