रायबरेली: टीवी पर चिपके रहे लोग, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
रायबरेली। विधान सभा चुनाव को लेकर शहर से गांव कस्बों तक लोगों में खासी उत्सुकता रही। सुबह से ही लोग टीवी और मोबाइल फोन पर व्यस्त रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। गुरुवार को विधान सभा चुनाव की मतगणना को लेकर हर कोई काफी उत्सुक नजर आया। अधिकतर लोग सुबह आठ बजे ही टीवी …
रायबरेली। विधान सभा चुनाव को लेकर शहर से गांव कस्बों तक लोगों में खासी उत्सुकता रही। सुबह से ही लोग टीवी और मोबाइल फोन पर व्यस्त रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। गुरुवार को विधान सभा चुनाव की मतगणना को लेकर हर कोई काफी उत्सुक नजर आया। अधिकतर लोग सुबह आठ बजे ही टीवी के सामने जम गए थे। बाहर सड़कें सूनी नजर आ रही थी।
प्रदेश में किसकी सरकार बन रही है ? अपने क्षेत्र से कौन जीत रहा है ? यह जानने के लिए लोग इंटरनेट मीडिया का सहारा ले रहे थे। हर कोई अपने आप में व्यस्त था । ग्रामीण क्षेत्र में लोग एक दूसरे को फोन करके जानकारी हासिल कर रहे थे । दोपहर बाद जब थोड़ी स्थितियां साफ हुई तब लोग सड़क पर निकले और जीतने वाले दल के समर्थकों ने एक दूसरे को बढ़ाई दी।
जगह जगह मना जश्न
चुनाव परिणाम में स्थित साफ होते ही समर्थकों में जश्न शुरू हो गया था। शहर के मतगणना स्थल के बाहर ही लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। शहर के सुपर मार्केट स्थित भाजपा के कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं ने खूब होली खेली। एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर जश्न मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न दलों के समर्थकों ने गोले दागे , मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को बधाई दी।
पढ़ें-कन्नौज: सपा व भाजपा समर्थकों में चले ईंट पत्थर, पुलिस ने दौड़ाया
