Election Results 2022 : मुरादाबाद मंडल में सपा ने 17 सीटों पर मारी बाजी, 10 जगह फूल खिला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सभी पार्टियों प्रत्याशियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। मुरादाबाद मंडल की 27 विधानसभा सीटों में से 17 सीटों पर सपा ने अपना कब्जा जमाया है, तो वहीं भाजपा को 10 सीटें ही मिल पाईं। रितेश की जीत पर अधिवक्ताओं ने बांटी मिठाई मुरादाबाद सदर विधानसभा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सभी पार्टियों प्रत्याशियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। मुरादाबाद मंडल की 27 विधानसभा सीटों में से 17 सीटों पर सपा ने अपना कब्जा जमाया है, तो वहीं भाजपा को 10 सीटें ही मिल पाईं।

रितेश की जीत पर अधिवक्ताओं ने बांटी मिठाई
मुरादाबाद सदर विधानसभा सीट में हुई कांटे की टक्कर के बाद भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता की जीत के बाद अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटी। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने यूपी में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत पर एक-दूसरे को बधाई दी। जय श्री राम के उद्घोष के बीच एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अधिवक्ताओं ने अब महानगर व प्रदेश में चौमुखी विकास होने की उम्मीद बढ़ गई है।

  • 7: 10 PM : मुरादाबाद जिले की 6 विधान सभा सीटों में से 5 पर सपा का कब्जा, एक पर भाजपा जीती
  • मुरादाबा नगर से भाजपा प्रत्याशी रितेश कुमार गुप्ता जीते
  • मुरादाबा देहात से सपा प्रत्याशी हाजी नासिर जीते
  • ठाकुरद्वारा से सपा प्रत्याशी नवाब जान खां जीते
  • कांठ से सपा प्रत्याशी कमाल अख्तर जीते
  • बिलारी से सपा प्रत्याशी मो. फहीम जीते
  • कुंदरकी से सपा प्रत्याशी जियाउर रहमान जीते

ये भी पढ़ें : रामपुर में 2017 का परिणाम दोहराया, सपा तीन-भाजपा दो सीटों पर जीती

  • 6: 40 PM : अमरोहा जिले की 4 विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर भाजपा का कब्जा, दो पर सपा जीती।
  • अमरोहा विधानसभा से सपा के महबूब अली जीते
  • नौगावां विधानसभा से सपा के समर पाल जीते
  • हसनपुर विधानसभा से भाजपा के महेंद्र सिंह खड़क वंशी जीते
  • मंडी धनौरा विधानसभा से भाजपा के राजीव तरारा जीते

ठाकुरद्वारा से समाजवादी पार्टी के नवाब जान खां 19 हज़ार 140 वोट से जीते।

सपा प्रत्याशी नवाब जान खां

5: 40 PM : जिला बिजनौर
नहटौर विधानसभा से भाजपा विधायक ओमकुमार ने गठबंधन प्रत्याशी मुंशीराम को हराकर जीत हासिल की।
बिजनौर सदर विधानसभा से सूची मौसम चौधरी ने अपने प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी डॉ. नीरज चौधरी को हराया।
बढ़ापुर विधान सभा से भाजपा के सुशांत कुमार ने सपा प्रत्याशी कपिल गुज्जर को हराया।
नजीबाबाद विधानसभा से सपा प्रत्याशी हाजी तस्लीम ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की।

5:12 PM : ठाकुरद्वारा सीट पर 11 हजार का अंतर
मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा में कड़ी स्पर्धा है। 26वें दौर की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नवाब जैन भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह से करीब 11 हजार वोटों से आगे हैं। यहां सपा प्रत्याशी नवाब जान को कुल 111585 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह 99195 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं।

5:10 PM : कुंदरकी में सपा जीत की ओर
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा से करीब 40 हजार वोटों से आगे निकल गई है। यहां 31 राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी जियाउर रहमान को कुल 121478 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी कमल प्रजापति 80772 वोट ही मिले हैं।

  • 5: 09 PM : मतदाताओं ने रामपुर में एक बार फिर विधानसभा चुनाव में 2017 वाला परिणाम दोहरा दिया है। इस बार भी सपा ने वही तीन सीटों पर जीत हासिल की है, तो भाजपा ने भी उन्हीं सीटों पर कब्जा जमाया है।

5:08 PM : बिलारी में सपा ने भाजपा को पीछे छोड़ा
मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर सपा ने एक बार फिर भाजपा की पछाड़ दिया है। 26वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल को 72216 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी मो. फहीम इरफान से करीब आठ हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। मो. फहीम को अब तक कुल 81540 वोट मिले हैं।

5:06 PM : कांठ में सपा को 26 हजार की बढ़त
मुरादाबाद की कांठ विधान सभा सीट पर 28वें राउंड के परिणाम में सपा उम्मीदवार को 26 हजार वोटों की बढ़त हासिल हुई है। यहां सपा उम्मीदवार कमाल अख्तर को 109281 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह 83541 वोट पाकर उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

5:04 PM : मुरादाबाद ग्रामीण में बढ़ा जीत हार का फासला
मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर चल रही कांटे की लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। 20वें दौर की मतगणना के बाद यहां जीत और हार का फासला काफी बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मो. नासिर को अब तक कुल 83060 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार केके मिश्रा महज 62687 वोट पाकर करीब 26 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं।

5:00 PM : मुरादाबाद नगर सीट पर सपा का परचम, 51 हजार की बढ़त
मुरादाबाद नगर विधान सभा सीट पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराने लगा है। यहां 25 राउंड की मतगणना हो चुकी है और अब तक 121123 मतों के साथ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मो. युसुफ अंसारी करीब 51 हजार वोटों से जीत के करीब पहुंच चुके हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार रितेश कुमार गुप्ता अभी 70 हजार मत संख्या को भी पार नहीं कर पाए हैं। रितेश कुमार गुप्ता को अब तक कुल 69147 वोट मिले हैं।

  • 4:30 PM : रामपुर की चमरौआ विधानसभा सीट से सपा के नसीर अहमद खान 34304 वोटों से जीते गए हैं।
    नसीर खान को कुल 100968 मिले। जबकि भाजपा के मोहन लोधी को 66664 मत मिले।
  • 4:20 PM : स्वार विधानसभा सीट से अब्दुल्ला आज़म 61103 वोटों से जीते गए हैं। अब्दुल्ला आज़म को 126162 वोट मिले हैं।

4:00 PM : संभल जिले की चन्दौसी विधानसभा 
पार्टी      मत           प्रत्याशी का नाम
भाजपा   112395    गुलाव देवी
सपा       76975     विमलेश कुमारी
बसपा     30335     रणविजय
35420 मतों से भाजपा की गुलाब देवी ने जीत हासिल की।

  • 3:55 PM : रामपुर के मिलक-शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की राजबाला जीत गई हैं। निर्वाचन आयोग की तरफ से उन्हें मतगणना स्थल पर जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया।

3:48 PM : मुरादाबाद नगर सीट पर सपा को 32 हजार की बढ़त
मुरादाबाद नगर विधान सभा सीट की लड़ाई निर्णायक दौर में है। यहां 20वें राउंड के परिणाम के बाद सपा उम्मीदवार मो. युसुफ अंसारी 94268 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार रितेश कुमार गुप्ता से आगे चल रहे हैं। रितेश कुमार गुप्ता को अब तक कुल 62189 वोट मिले हैं।

3:44 PM : मुरादाबाद ग्रामीण में बढ़ा जीत हार का फासला
मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर चल रही कांटे की लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। 17वें दौर की मतगणना के बाद यहां जीत और हार का फासला काफी बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मो. नासिर को अब तक कुल 79673 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार केके मिश्रा महज 43314 वोट पाकर करीब 36 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर 12493 वोट पाकर बसपा के उम्मीदवार अकील चौधरी तीसरे स्थान पर हैं।

फव्वारा चौक पर तैनात पुलिस प्रशासनिक अधिकारी

3:40 PM : कांठ में सपा को नौ हजार की बढ़त
मुरादाबाद की कांठ विधान सभा सीट पर 18वें राउंड के परिणाम में सपा उम्मीदवार को नौ हजार वोटों की बढ़त हासिल हुई है। यहां सपा उम्मीदवार कमाल अख्तर को 76221 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह 67194 वोट पाकर उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी अफाक अली खान 27132 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

3:40 PM : बिलारी में भाजपा की बढ़त जारी
मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर भाजपा की बढ़त जारी है। 19वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल को 56041 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी मो. फहीम इरफान से आगे चल रहे हैं। मो. फहीम को कुल 54880 वोट मिले हैं।

3:35 PM :  कुंदरकी में सपा जीत की ओर
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए जीत की ओर काफी दूर तक पहुंच गई है। यहां 26वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी जियाउर रहमान को कुल 102451 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी कमल प्रजापति 72578 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

3:32 PM :  ठाकुरद्वारा सीट पर कड़ी स्पर्धा
मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा में कड़ी स्पर्धा है। 19वें दौर की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नवाब जान भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह से करीब डेढ हजार वोटों से आगे हैं। यहां सपा प्रत्याशी नवाब जान को कुल 78058 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह 76344 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। जबकि बसपा उम्मीदवार मुजाहिद अली तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 13754 वोट मिले हैं।

  • 3:28 PM : मिलक-शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की राजबाला जीत गई हैं तो बिलासपुर सीट से भाजपा के बलदेव औलख राज्यमंत्री अंतिम दौर की मतगणना में आगे निकल गए हैं।

3:22 PM : मुरादाबाद नगर सीट पर सपा को 20 हजार की बढ़त
मुरादाबाद नगर विधान सभा सीट पर तेज रफ्तार दौड़ रही साइकिल अब करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रही है। 18वें राउंड के परिणाम के बाद यहां से सपा उम्मीदवार मो. युसुफ अंसारी 80300 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार रितेश कुमार गुप्ता को करीब 20 हजार वोटों से पछाड़ दिया है। रितेश कुमार गुप्ता को अब तक कुल 59742 वोट मिले हैं। इस सीट पर अब तक 2763 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी तीसरे स्थान पर हैं।

3:20 PM : मुरादाबाद ग्रामीण में बढ़ा जीत हार का फासला
मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर चल रही कांटे की लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। 16वें दौर की मतगणना के बाद यहां जीत और हार का फासला काफी बढ़ गया है। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मो. नासिर को अब तक कुल76499 वोट हासिल कर लिए हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार केके मिश्रा महज 40795 वोट पाकर करीब 36 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर 11821 वोट पाकर बसपा के उम्मीदवार अकील चौधरी तीसरे स्थान पर हैं।

3:17 PM : कांठ में सपा दस हजार की बढ़त
मुरादाबाद की कांठ विधान सभा सीट पर 18वें राउंड के परिणाम में सपा उम्मीदवार को दस हजार वोटों की बढ़त हासिल हुई है। यहां सपा उम्मीदवार कमाल अख्तर को 66830 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह 56089 वोट पाकर उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी अफाक अली खान 20578 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

3:15 PM : बिलारी में एक बार फिर भाजपा आगे
मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर भाजपा एक बार फिर आगे हो गई है। 18वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल को 55103 वोट पाकर करीब छह हजार वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। जबकि सपा प्रत्याशी मो. फहीम इरफान 49193 वोट पाकर पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर 27491 वोट पाकर बसपा उम्मीदवार अनिल कुमार तीसरे स्थान पर हैं।

3:14 PM : कुंदरकी में जीत की ओर बढ़ी सपा
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए जीत की ओर कदम बढ़ा दिया है। यहां 24वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी जियाउर रहमान को कुल 95485 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी कमल प्रजापति 68525 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसी प्रकार 29574 वोट पाकर बसपा उम्मीदवार मो. रिजवान तीसरे स्थान पर हैं।

3:10 PM : ठाकुरद्वारा सीट पर सपा की बढ़त बरकरार
मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर सपा की बढ़त बरकरार है। 18वें दौर की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नवाब जैन भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह से करीब दो हजारों वोटों से आगे थे। यहां सपा प्रत्याशी नवाब जान को कुल 74597 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह 72579 वोट पाकर दूसरे स्थान पर संघर्ष कर रहे हैं। जबकि बसपा उम्मीदवार मुजाहिद अली तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 12938 वोट मिले हैं।

3:05 PM : चन्दौसी विधानसभा, 26वां राउंड
पार्टी        मत           प्रत्याशी का नाम
भाजपा    97816      गुलाब देवी
सपा        69803       विमलेश कुमारी

3:00 PM : बिलारी में एक बार फिर भाजपा आगे
मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर भाजपा एक बार फिर आगे हो गई है। 17वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल को 41670 वोट पाकर करीब चार हजार वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। जबकि सपा प्रत्याशी मो. फहीम इरफान 46145 वोट पाकर पीछे हो गए हैं। इस सीट पर 27222 वोट पाकर बसपा उम्मीदवार अनिल कुमार तीसरे स्थान पर हैं।

2:58 PM : विधानसभा विधानसभा, 14वां राउंड
पार्टी        मत           प्रत्याशी का नाम
भाजपा     35512      राजेश सिंघल
सपा         44916     इकबाल महमूद
बसपा       22340     शकील अहमद
कांग्रेस      755         निदा अहमद

2:54 PM : मुरादाबाद नगर सीट पर सपा को 33 हजार की बढ़त
मुरादाबाद नगर विधान सभा सीट पर तेज रफ्तार दौड़ रही साइकिल अब करीब 33 हजार वोटों से आगे चल रही है। 16 राउंड के परिणाम के बाद यहां से सपा उम्मीदवार मो. युसुफ अंसारी 78308 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार रितेश कुमार गुप्ता को करीब 33 हजार वोटों से पछाड़ दिया है। रितेश कुमार गुप्ता को अब तक कुल 45732 वोट मिले हैं। इस सीट पर अब तक 2625 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी तीसरे स्थान पर हैं।

2:52 PM : ठाकुरद्वारा सीट पर सपा भाजपा में कड़ी टक्कर
मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर सपा और भाजपा में कड़ी टक्कर है। इस सीट से सपा प्रत्याशी नवाब जान 17वें राउंड की मतगणना के बाद कुल 70730 वोट प्राप्त कर आगे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह 67544 वोट पाकर दूसरे स्थान पर संघर्ष कर रहे हैं। जबकि बसपा उम्मीदवार मुजाहिद अली तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 12235 वोट मिले हैं।

घर पर मतगणना का लाइव प्रसारण देखते लोग।
  • 2:51 PM : राउंड-18 : हसनपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी 14918 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

2:50 PM : कुंदरकी में सपा को बड़ी बढ़त
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को बड़ी बढ़त मिली है। 22 राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी जियाउर रहमान को कुल 88773 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी कमल प्रजापति 63107 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसी प्रकार 25226 वोट पाकर बसपा उम्मीदवार मो. रिजवान तीसरे स्थान पर हैं।

2:48 PM : कांठ में सपा भाजपा में कड़ी टक्कर
मुरादाबाद की कांठ विधान सभा सीट पर 15 राउंड के परिणाम आ चुके हैं। यहां सपा उम्मीदवार कमाल अख्तर 54216 वोट पाकर भले ही आगे चल रहे हैं। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह 48537 वोट पाकर उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी अफाक अली खान 15510 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

2:45 PM : मुरादाबाद ग्रामीण में बढ़ा जीत हार का फासला
मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर 13 दौर की मतगणना के बाद जीत और हार का फासला बढ़ने लगा है। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मो. नासिर को अब तक कुल 65760 वोट हासिल कर लिए हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार केके मिश्रा महज 29746 वोट पाकर करीब 36 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर 10125 वोट पाकर बसपा के उम्मीदवार अकील चौधरी तीसरे स्थान पर हैं।

2:35 PM : मुरादाबाद ग्रामीण में बढ़ा जीत हार का फासला
मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर 12 दौर की मतगणना के बाद जीत और हार का फासला बढ़ने लगा है। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मो. नासिर को अब तक कुल 61387 वोट हासिल कर लिए हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार केके मिश्रा महज 26626 वोट पाकर करीब 40 हजार मतों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर 9374 वोट पाकर बसपा के उम्मीदवार अकील चौधरी तीसरे स्थान पर हैं।

2:33 PM : अमरोहा विधानसभा, राउंड -09
पार्टी        मत          प्रत्याशी का नाम
भाजपा   14647    राम सिंह सैनी
सपा       47574     महबूब अली
बसपा     11228     नवेद आयाज
कांग्रेस     214      सलीम खान

नौगावां विधानसभा
पार्टी      मत             प्रत्याशी का नाम
भाजपा   28169       देवेंद्र नागपाल
सपा      32509         समर पाल
बसपा    13908        शादाब टाटा
कांग्रेस    546            रेखा

हसनपुर विधानसभा
पार्टी      मत             प्रत्याशी का नाम
भाजपा   38868     महेंद्र सिंह खड़क वंशी
सपा       32680       मुखिया गुर्जर
बसपा     9251       फ्रे सिंह गुर्जर
कांग्रेस   742            आसीम

मंडी धनौरा विधानसभा
पार्टी      मत             प्रत्याशी का नाम
भाजपा   33220           राजीव तरारा
सपा       25212         विवेक सिंह
बसपा    17343          हरपाल सिंह
कांग्रेस    439             अमरपाल सिंह

2:32 PM : मुरादाबाद नगर सीट पर सपा को 26 हजार की बढ़त
मुरादाबाद नगर विधान सभा सीट पर तेज रफ्तार दौड़ रही साइकिल अब करीब 26 हजार वोटों से आगे चल रही है। 15 राउंड के परिणाम के बाद यहां से सपा उम्मीदवार मो. युसुफ अंसारी 76456 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार रितेश कुमार गुप्ता को करीब 26 हजार वोटों से पछाड़ दिया है। रितेश कुमार गुप्ता को अब तक 40452 वोट मिले हैं। इस सीट पर अब तक 2571 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी तीसरे स्थान पर हैं।

  • 2:30 PM : विधानसभा चुनाव की मतगणना में रामपुर शहर से सपा के आजम खां ने पिछले 2017 के चुनाव की अपनी लीड 46 हजार वोटों को भी क्रास कर दिया है और 18वें राउंड में 71 हजार वोटों से बढ़त बनाई है। जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने स्वार से पिछला चुनाव 53 हजार वोटों से जीता था, इस बार 25वें राउंड में 56 हजार वोटों से बढ़त जारी रखी है।

2:28 PM :  कुंदरकी में सपा को बड़ी बढ़त
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को बड़ी बढ़त मिली है। 20 राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी जियाउर रहमान को कुल 81260 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी कमल कुमार 57377 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसी प्रकार 21645 वोट पाकर बसपा उम्मीदवार मो. रिजवान तीसरे स्थान पर हैं।

2:25 PM : कांठ में सपा भाजपा में कड़ी टक्कर
मुरादाबाद की कांठ विधान सभा सीट पर 14 राउंड के परिणाम आ चुके हैं। यहां सपा उम्मीदवार कमाल अख्तर 50829 वोट पाकर भले ही आगे चल रहे हैं। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह 44905 वोट पाकर उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी अफाक अली खान 13708 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

2:20 PM : मुरादाबाद ग्रामीण में सपा को 30 हजार वोटों की बढ़त
मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर 11 दौर की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने करीब 30 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। सपा प्रत्याशी मो. नासिर को अब तक 58448 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार केके मिश्रा को अब तक महज 22229 वोट मिले हैं। इस सीट पर 8159 वोट पाकर बसपा के उम्मीदवार अकील चौधरी तीसरे स्थान पर हैं।

2:012 PM : अमरोहा विधानसभा, राउंड -08
पार्टी        मत         प्रत्याशी का नाम
भाजपा     13992   राम सिंह सैनी
सपा         41410   महबूब अली
बसपा       9992     नवेद आयाज
कांग्रेस       194     सलीम खान

नौगावां विधानसभा
पार्टी      मत             प्रत्याशी का नाम
भाजपा   24202       देवेंद्र नागपाल
सपा      30284         समर पाल
बसपा    12324         शादाब टाटा
कांग्रेस    474            रेखा

हसनपुर विधानसभा
पार्टी      मत             प्रत्याशी का नाम
भाजपा   33411      महेंद्र सिंह खड़क वंशी
सपा       29164       मुखिया गुर्जर
बसपा     7912        फ्रे सिंह गुर्जर
कांग्रेस   706            आसीम

मंडी धनौरा विधानसभा
पार्टी      मत             प्रत्याशी का नाम
भाजपा   31225           राजीव तरारा
सपा       21045          विवेक सिंह
बसपा    16708           हरपाल सिंह
कांग्रेस    410             अमरपाल सिंह

अमरोहा में भाजपा के पक्ष में रुझान आते ही सड़कों पर बुल्डोजर लेकर जश्न मनाने उतरे भाजपाई

2:08 PM : बिलारी में भाजपा को छह हजार वोटों की बढ़त
मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर साइकिल की गति धीमी है। यहां 16राउंड की मतगणना हो चुकी है। इसमें भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल 41670 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और सपा प्रत्याशी मो. फहीम इरफान से आगे चल रहे हैं। मो. फहीम इरफान को अब तक 35504 वोट मिले हैं। इस सीट पर 22835 वोट पाकर बसपा उम्मीदवार अनिल कुमार तीसरे स्थान पर हैं।

2:06 PM : मुरादाबाद ग्रामीण में 34 हजार वोटों से आगे चल रही सपा
मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर आठ दौर की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने करीब 34 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। सपा प्रत्याशी मो. नासिर को अब तक 54276 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार केके मिश्रा को अब तक महज 20395 वोट मिले हैं। इस सीट पर 7473 वोट पाकर बसपा के उम्मीदवार अकील चौधरी तीसरे स्थान पर हैं।

2:04 PM : मुरादाबाद नगर सीट पर तेज दौड़ी साइकिल
मुरादाबाद नगर विधान सभा सीट पर साइकिल तेज रफ्तार में दौड़ पड़ी है। 13 राउंड के परिणाम के बाद यहां से सपा उम्मीदवार मो. युसुफ अंसारी 71419 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार रितेश कुमार गुप्ता को करीब 40 हजार वोटों से पछाड़ दिया है। रितेश कुमार गुप्ता को अब तक 30063 वोट मिले हैं। इस सीट पर अब तक 2299 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी तीसरे स्थान पर हैं।

2:02 PM : कांठ में सपा भाजपा में कड़ी टक्कर
मुरादाबाद की कांठ विधान सभा सीट पर 12 राउंड के परिणाम आ चुके हैं। यहां सपा उम्मीदवार कमाल अख्तर 44054 वोट पाकर भले ही आगे चल रहे हैं। लेकिन उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह 37919 वोट पाकर उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी अफाक अली खान 12183 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

1:58 PM : कुंदरकी में सपा को दस हजार की बढ़त
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को दस हजार वोटों क बढ़त मिली है। 16 राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी जियाउर रहमान को कुल 62524 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी कमल कुमार 52661 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसी प्रकार 15110 वोट पाकर बसपा उम्मीदवार मो. रिजवान तीसरे स्थान पर हैं।

1:56 PM : ठाकुरद्वारा सीट पर सपा एक हजार वोट से आगे
मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी नवाब जान एक हजार वोट से आगे चल रहे हैं। 13 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें कुल 54433 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह 53277 वोट पाकर दूसरे स्थान पर संघर्ष कर रहे हैं। जबकि बसपा उम्मीदवार मुजाहिद अली तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 8492 वोट मिले हैं।

1:48 PM : संभल विधान सभा, राउंड -09
पार्टी        मत            प्रत्याशी का नाम
भाजपा     20725       राजेश सिंघल
सपा       31386        इकबाल महमूद
बसपा     13892        शकील अहमद
कांग्रेस     0495        निदा अहमद

1:40 PM : मुरादाबाद नगर सीट पर सपा की बड़ी बढ़त
मुरादाबाद नगर विधान सभा सीट पर 12 राउंड के परिणाम आ चुके हैं। इस राउंड में भी सपा उम्मीदवार मो. युसुफ अंसारी को बड़ी बढ़त मिली है। उन्हें अब तक 66273 वोट मिले हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार रितेश कुमार गुप्ता को अब तक 28656 वोट मिले हैं। इस सीट पर अब तक 1923 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी तीसरे स्थान पर हैं।

1:30 PM : ठाकुरद्वारा सीट पर पीछे हुई भाजपा
मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अब पीछे हो गए हैं। यहां 12 राउंड की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नवाब जान 50903 वोट पाकर भाजपा के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को पछाड़ दिया है। अजय प्रताप सिंह को कुल 48973 वोट मिले हैं। जबकि बसपा उम्मीदवार मुजाहिद अली तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 6790 वोट मिले हैं।

दिल्ली रोड पर सपा कार्यकर्ताओं को हटाती पुलिस

1:20 PM : कुंदरकी में सपा भाजपा में कांटे की टक्कर
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट के लिए 15 राउंड की मतगणना हो चुकी है। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जियाउर रहमान 56871 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी कमल प्रजापति उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अब तक उन्हें भी 52089 वोट मिले हैं। इस सीट पर 13568 वोट पाकर बसपा उम्मीदवार मो. हाजी रिजवान तीसरे स्थान पर हैं।

1:15 PM : कांठ में सपा को भाजपा से कड़ी चुनौती
मुरादाबाद की कांठ विधान सभा सीट पर 11 राउंड के परिणाम आ चुके हैं। यहां सपा उम्मीदवार कमाल अख्तर 41529 वोट पाकर भले ही आगे चल रहे हैं। लेकिन उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह 33782 वोट पाकर उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी अफाक अली खान 10701 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

1:10 PM : मुरादाबाद ग्रामीण में 30 हजार वोटों से आगे चल रही सपा
मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर आठ दौर की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने करीब 30 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। सपा प्रत्याशी मो. नासिर को अब तक 44566 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार केके मिश्रा को अब तक महज 15340 वोट मिले हैं। इस सीट पर 5829 वोट पाकर बसपा के उम्मीदवार अकील चौधरी तीसरे स्थान पर हैं।

1:05 PM : अमरोहा जिला, राउंड -06
अमरोहा विधानसभा 
भाजपा प्रत्याशी राम सिंह सैनी-10862
सपा प्रत्याशी महबूब अली -28989
बसपा प्रत्याशी नवेद आयाज -7951
कांग्रेस प्रत्याशी सलीम खान-152

नौगावां विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल -16700
सपा सपा प्रत्याशी समर पाल -24174
बसपा प्रत्याशी शादाब टाटा -90136
कांग्रेस प्रत्याशी रेखा -362

हसनपुर विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़क वंशी-26352
सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर -19405
बसपा प्रत्याशी फ्रे सिंह गुर्जर -6961
कांग्रेस प्रत्याशी आसीम -630

मंडी धनौरा विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा-20485
सपा प्रत्याशी विवेक सिंह-14948
बसपा प्रत्याशी हरपाल सिंह -15044
कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल सिंह – 326

मुरादाबाद नगर सीट पर सपा की बढ़त बरकरार
मुरादाबाद नगर विधान सभा सीट पर 11 राउंड के परिणाम आ चुके हैं। इस राउंड में भी सपा उम्मीदवार मो. युसुफ अंसारी 62215 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार रितेश कुमार गुप्ता से आगे चल रहे हैं। राकेश कुमार गुप्ता को अब तक 26020 वोट मिले हैं। इस सीट पर अब तक 1550 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी तीसरे स्थान पर हैं।

बिलारी में लगातार बढ़त पर भाजपा
मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर साइकिल की गति धीमी है। यहां 12 राउंड की मतगणना हो चुकी है। इसमें भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल 36796 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और सपा प्रत्याशी मो. फहीम इरफान से आगे चल रहे हैं। मो. फहीम इरफान को अब तक 3084 वोट मिले हैं। इस सीट पर 19632 वोट पाकर बसपा उम्मीदवार अनिल कुमार तीसरे स्थान पर हैं।

कांठ में सपा को भाजपा से कड़ी चुनौती
मुरादाबाद की कांठ विधान सभा सीट पर 10 राउंड के परिणाम आ चुके हैं। यहां सपा उम्मीदवार कमाल अख्तर 38118 वोट पाकर भले ही आगे चल रहे हैं। लेकिन उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह 30228 वोट पाकर उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं। इस सीट पर बसपा प्रत्याशी अफाक अली खान 9877 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, एमएलसी गोपाल अंजान व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता।

मुरादाबाद ग्रामीण में सपा को बड़ी बढ़त
मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर सात दौर की मतगणना के परिणाम आ चुके हैं। यहां समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मो. नासिर को बड़ी बढ़त मिली है। उन्हें अब तक 31529 वोट मिले हैं। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार केके मिश्रा को अब तक महज 14165 वोट मिले हैं। इस सीट पर 4896 वोट पाकर बसपा के उम्मीदवार अकील चौधरी तीसरे स्थान पर हैं।

संभल विधानसभा, राउंड-04
राजेश सिंघल (भाजपा ) -11118
इक़बाल महमूद (सपा) – 11841
शकील अहमद (बसपा)-7611
निदा अहमद (कांग्रेस)- 0271

  • अमरोहा में अब तक छह राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें अमरोहा विधानसभा और नौगामा विधानसभा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जबकि धनोरा और हसनपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे हैं।
अमरोहा में वोटों की गिनती करते कर्मचारी।

ठाकुरद्वारा में खिल रहा है फूल
मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर भाजपा परचम फहराने की ओर बढ़ चली है। यहां 10 राउंड की मतगणना हो चुकी है और भाजपा के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह 46038 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवाब जान से आगे चल रहे हैं। नवाब जान को अब तक कुल 33844 वोट मिले हैं। इस सीट पर बसपा उम्मीदवार मुजाहिद अली तीसरे स्थान पर हैं।

बिलारी में लगातार बढ़त पर भाजपा
मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर साइकिल की गति धीमी है। यहां 11राउंड की मतगणना हो चुकी है। इसमें भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल 34186 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और सपा प्रत्याशी मो. फहीम इरफान से आगे चल रहे हैं। मो. फहीम इरफान को अब तक 27670 वोट मिले हैं। इस सीट पर 17810 वोट पाकर बसपा उम्मीदवार अनिल कुमार तीसरे स्थान पर हैं।

आपस में चर्चा करते सपा कार्यकर्ता

कांठ में सपा को भाजपा से कड़ी चुनौती
मुरादाबाद की कांठ विधान सभा सीट पर आठ राउंड के परिणाम आ चुके हैं। यहां सपा उम्मीदवार कमाल अख्तर 32650 वोट पाकर भले ही आगे चल रहे हैं। लेकिन उनके निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह से 29470 वोट पाकर उन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं।

मुरादाबाद ग्रामीण में तेजी से दौड़ी साइकिल
मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर छह दौर की मतगणना के परिणाम आ चुके हैं। यहां भी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मो. नासीर 31529 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार केके मिश्रा से काफी आगे निकल चुके हैं। केके मिश्रा को अब तक महज 12746 वोट मिले हैं। इस सीट पर 4288 वोट पाकर बसपा के उम्मीदवार अकील चौधरी तीसरे स्थान पर हैं।

दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मतगणना का लाइव प्रसारण देखती महिलाएं।

मुरादाबाद नगर सीट पर सपा की बढ़त बरकरार
मुरादाबाद नगर विधान सभा सीट पर दस राउंड के परिणाम आ चुके हैं। इस राउंड में भी सपा उम्मीदवार मो. युसुफ अंसारी 54652 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार रितेश कुमार गुप्ता से आगे चल रहे हैं। राकेश कुमार गुप्ता को अब तक 25497 वोट मिले हैं। इस सीट पर अब तक 1131 वोट पाकर कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी तीसरे स्थान पर हैं।

चाय की टपरी से मतगणना लाइव
दोपहर के साढ़े 12 बजे हैं। मुरादाबाद की मंडी समिति में मतगणना का दौर जारी है और हम मौजूद है सिविल लाइंस स्थित एक चाय की टपरी पर। यहां चार लोग बैठकर चाय पी रहे हैं और मोबाइल पर मतगणना का रिपोर्ट देख रहे हैं। इनमें तीन लोग तो एक ही पार्टी के समर्थक हैं, जबकि चौथा व्यक्ति सत्तारुद्ध पार्टी के समर्थक हैं। जैसे ही एक राउंड का परिणाम आ रहा है, इनके चेहरे की रौनक ही बता दे रही है कि कौन आगे चल रहा है। फिलहाल आपको बता दें कि मुरादाबाद में नगर, ग्रामीण और कांठ विधान सभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार के सामने बढत बनाए हुए हैं।

दिल्ली रोड पर एलईडी पर मतगणना देखते कार्यकर्ता।

ठाकुरद्वारा में खिल रहा है फूल
मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट पर भाजपा परचम फहराने की ओर बढ़ चली है। यहां नौ राउंड की मतगणना हो चुकी है और भाजपा के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह 42428 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नवाब जान से करीब 13 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

कुंदरकी में सपा भाजपा में कांटे की टक्कर
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट के लिए 11 राउंड की मतगणना हो चुकी है। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जियाउर रहमान 41167 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी कमाल अख्तर उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। अब तक उन्हें भी 40 954 वोट मिले हैं।

बिलारी में खिल रहा है फूल
मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा सीट पर साइकिल की गति धीमी है। यहां दस राउंड की मतगणना हो चुकी है। इसमें भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल 31646 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और सपा प्रत्याशी मो. फहीम इरफान से करीब नौ हजार वोटों से आगे से चल रहे हैं।

कांठ में छह हजार वोट से सपा आगे
मुरादाबाद की कांठ विधान सभा सीट के लिए सात राउंड के परिणाम आ चुके हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार कमाल अख्तर को अब तक 27453 वोट मिले हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह (चुन्नू) से करीब छह हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर भी सपा आगे
मुरादाबाद ग्रामीण सीट पर पांच दौर की मतगणना के परिणाम आ चुके हैं। यहां भी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मो. नासीर 26588 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और भाजपा उम्मीदवार केके मिश्रा से करीब 17 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

मुरादाबाद नगर सीट पर सपा की बढ़त बरकरार
विधान सभा चुनाव में मुरादाबाद नगर सीट से सपा उम्मीदवार मो. युसुफ अंसारी लगातार बढ़त बनाए हुए है। नौंवे राउंड की मतगणना के बाद वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व भाजपा उम्मीदवार रितेश कुमार गुप्ता से लगभग 23 हजार मतों से आगे चल रहे थे।

रामपुर में भाजपा के मंत्री बलदेव औलख 5583 वोटों से पीछे, सपा के अमरजीत सिंह लगातार बना रहे हैं बढ़त
विधानसभा चुनाव की मतगणना में बिलासपुर से भाजपा को करारा झटका लगता नजर आ रहा है। यहां से भाजपा प्रत्याशी और राज्यमंत्री बल्देव औलख अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अमर जीत सिंह से 5583 वोटों से पीछे हो गए हैं। सपा के अमरजीत लगातार बढ़त बनाए हैं। 10वें राउंड में सपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह 5583 वोट से आगे, भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह औलख पीछे हैं। अमरजीत सिंह सपा को 37768 तथा बलदेव सिंह औलख भाजपा को 32185 वोट मिले हैं। अन्य सीटों पर भी सपा आगे चल रही है। भाजपा के प्रत्याशी लगातार पिछड़ रहे हैं।

18 वां राउंड
मिलक विधानसभा से सपा प्रत्याशी विजय सिंह 10847 वोट से आगे, भाजपा प्रत्याशी राजबाला पीछे चल रहे हैं।
सपा -59232
भाजपा- 48385

16 वां राउंड

  • मिलक विधानसभा से सपा प्रत्याशी विजय सिंह ( कुल वोट 54593) 12540 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी राजबाला पीछे हैं, उन्हें 42053 वोट मिले हैं।

14वां राउंड 

  • स्वार विधानसभा से सपा प्रत्याशी अब्दुल्लाह आजम 33812 (कुल वोट 68624) वोटों से आगे, अपना दल प्रत्याशी हैदर अली खान पीछे। अपना दल को 34812 वोट मिले हैं।

13वां राउंड
चमरौआ विधानसभा से सपा प्रत्याशी नसीर खां 13212 वोटों से आगे, भाजपा के मोहन लोधी पीछे चल रहे हैं।
सपा -45579
भाजपा- 32667

रामपुर जिले में सपा सभी सीटों पर आगे
स्वार विधानसभा, 2वां राउंड 
सपा प्रत्याशी अब्दुल्लाह आजम 26220 वोटों से आगे, अपना दल प्रत्याशी हैदर अली खान पीछे,
अब्दुल्लाह आजम सपा 57744
हैदर अली खान अपना दल 31524
सपा प्रत्याशी अब्दुल्लाह आजम 26220 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11 वां राउंड

  • रामपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आजम खान 40754 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को 11882 वोट मिले हैं। जबकि आजम खान सपा ने 52636 मत हासिल किए हैं।
  • बिलासपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह 6021 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह औलख ने 35595 मत प्राप्त किए हैं। जबकि सपा के अमरजीत सिंह को 41616 वोट मिले हैं।
  • मिलक विधानसभा से सपा प्रत्याशी विजय सिंह 8838 वोटों से आगे, भाजपा प्रत्याशी राजबाला पीछे।
    सपा -37430
    भाजपा -28592

रामपुर विधानसभा, 9वां राउंड
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को सपा 45607 वोट मिले
भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना भाजपा को 7233 वोट मिले
सपा प्रत्याशी 38374 वोट से आगे।

चमरौआ विधानसभा, 8वां राउंड
सपा प्रत्याशी नसीर खां सपा 25263
भाजपा प्रत्याशी  मोहन लोधी  21163
सपा प्रत्याशी 4100 वोट से आगे चल रहे हैं।

बिलासपुर विधानसभा, छठा राउंड
सपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह सपा को 20588 वोट मिले
भाजपा प्रत्याशी बलदेव सिंह को 20448 वोट मिले
सपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह 140 वोट से आगे चल रहे हैं

मुरादाबाद नगर, पांचवां राउंड
भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता को 15143 वोट मिले
सपा प्रत्याशी हाजी यूसुफ को 23791 वोट मिले
बसपा प्रत्याशी इरशाद सैफी को 190 वोट मिले
कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी को 638 वोट मिले

  • मतगणना स्थल पर मुरादाबाद नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता और देहात प्रत्याशी केके मिश्रा मौजूद हैं।
मतगणना स्थल पर मुरादाबाद नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता और देहात प्रत्याशी केके मिश्रा।

मुरादाबाद नगर, राउंड-04
भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता को 14972 वोट मिले
सपा प्रत्याशी हाजी यूसुफ को 15666 वोट मिले
बसपा प्रत्याशी इरशाद सैफी को 160 वोट मिले
कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी को 496 वोट मिले

ठाकुरद्वारा, राउंड -04
भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह को 20302 मत मिले
सपा प्रत्याशी नवाब जान खां को 20302 मत मिले
बसपा प्रत्याशी मुजाहिद अली को 10733 मत मिले
कांग्रेस प्रत्याशी सलमा आगा को 2807 मत मिले

कुंदरकी, राउंड-0 4
भाजपा प्रत्याशी कमल प्रजापति को 11035 वोट मिले
सपा प्रत्याशी जियाउरहमान को 17981 वोट मिले
बसपा प्रत्याशी हाजी रिजवान को 3912 वोट मिले
कांग्रेस प्रत्याशी दरख्शा खान को 182 वोट मिले

 राउंड- 03
अमरोहा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के राम सिंह सैनी को 3469, सपा के महबूब अली को 9422, बसपा के नवेद आयाज को 4659 और कांग्रेस के सलीम खान को 57 वोट मिले हैं। जबकि अमरोहा से सपा प्रत्याशी महबूब अली आगे चल रहे हैं। उधर, धनौरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा 5441वोट से आगे चल रहे हैं।

मुरादाबाद नगर, राउंड-03
भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता -1220
सपा प्रत्याशी हाजी यूसुफ -11237
बसपा प्रत्याशी इरशाद सैफी को 89
कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी- 353

बिलारी, राउंड -03
भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी -10188
सपा प्रत्याशी मोहम्मद फहीम- 6159
बसपा प्रत्याशीअनिल चौधरी- 5100

कुंदरकी, राउंड -03 
भाजपा प्रत्याशी कमल प्रजापति- 7113
सपा प्रत्याशी जियाउरहमान- 14802
बसपा प्रत्याशी हाजी रिजवान- 2964
कांग्रेस प्रत्याशी दरख्शा खान- 86

बिलारी, राउंड -02
भाजपा, परमेश्वर लाल सैनी -7950
सपा, मोहम्मद फहीम- 2924
बसपा, अनिल चौधरी- 4106

अमरोहा जिला, राउंड- 02
अमरोहा विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी राम सिंह सैनी-3465
सपा प्रत्याशी महबूब अली -9422
बसपा प्रत्याशी नवेद आयाज -4659
कांग्रेस प्रत्याशी सलीम खान-57

धनौरा विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा – 5712
सपा प्रत्याशी विवेक सिंह-4761
बसपा प्रत्याशी हरपाल सिंह – 6338
कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल सिंह – 90

नौगावां विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल -2570
सपा सपा प्रत्याशी समर पाल -12911
बसपा प्रत्याशी शादाब टाटा -2147
कांग्रेस प्रत्याशी रेखा -114

हसनपुर विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़क वंशी-7838
सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर -4636
बसपा प्रत्याशी फ्रे सिंह गुर्जर -3189
कांग्रेस प्रत्याशी आसीम -498

मंडी समिति के चारों और सुरक्षा में तैनात पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस बल

जिला बिजनौर, कुल आठ विधानसभा क्षेत्र
नहटौर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार 16929 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं रालोद प्रत्‍याशी मुंशीराम पाल 12898 वोट मिले हैं। चांदपुर विधानसभा से सपा प्रत्‍याशी स्‍वामी ओमवेश 11545 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा प्रत्‍याशी कमलेश सैनी 13757 वोट मिले हैं।
बढ़ापुर : सपा प्रत्‍याशी कपिल गुर्जर – 5355
भाजपा प्रत्‍याशी सुशांत सिंह- 1701
नजीबाबाद : भाजपा प्रत्‍याशी भारतेंद्र सिंह- 4905
सपा प्रत्‍याशी तसलीम अहमद- 8580
धामपुर : भाजपा प्रत्‍याशी अशोक राणा-2696
सपा प्रत्‍याशी नईमूल हसन- 3035
बसपा प्रत्‍याशी मूलचंद – 2151
नूरपुर : भाजपा प्रत्‍याशी सीपी सिंह- 5638
सपा प्रत्‍याशी राम अवतार सैनी- 8056
नगीना : सपा प्रत्‍याशी मनोज पारस-2930
भाजपा प्रत्‍याशी डॉ. यशवंत सिंह 2345

  • दूसरे राउंड में रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीटे से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला आजम 1790 वोट से आगे चल रहे हैं।

अमरोहा जिला, राउंड- 01
अमरोहा विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी राम सिंह सैनी-3055
सपा प्रत्याशी महबूब अली -4094
बसपा प्रत्याशी नवेद आयाज -2213
कांग्रेस प्रत्याशी सलीम खान-41

धनौरा विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी राजीव तरारा – 2460
सपा प्रत्याशी विवेक सिंह-869
बसपा प्रत्याशी हरपाल सिंह – 4536
कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल सिंह – 53

नौगावां विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल -454
सपा सपा प्रत्याशी समर पाल -9368
बसपा प्रत्याशी शादाब टाटा -245
कांग्रेस प्रत्याशी रेखा -45

हसनपुर विधानसभा
भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़क वंशी-3333
सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर -2194
बसपा प्रत्याशी फ्रे सिंह गुर्जर -2314
कांग्रेस प्रत्याशी आसीम -439

मुरादाबाद नगर राउंड 01
भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता -41
सपा प्रत्याशी हाजी यूसुफ -6904
बसपा प्रत्याशी इरशाद सैफी -15
कांग्रेस प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी -128

कांठ, राउंड -01
भाजपा -3122
सपा -19
बसपा -1086

जिला संभल, चन्दौसी, राउंड- 01
भाजपा प्रत्याशी गुलाव देवी  –  3220
सपा  प्रत्याशी  विमलेश कुमारी  – 1737
बसपा  प्रत्याशी रणविजय सिंह  –  2935
कांग्रेस प्रत्याशी  मिथलेश  – 0043

बिजनौर जिला, राउंड-01

बिजनौर विधानसभा : भाजपा प्रत्‍याशी सूची चौधरी 2000 वोट से आगे
नजीबाबाद विधानसभा : सपा के के प्रत्याशी तसलीम अहमद 2000 वोट से आगे
नगीना विधानसभा : सपा विधायक और प्रत्याशी मनोज पारस 400 वोट से आगे
धामपुर विधानसभा : भाजपा विधायक और प्रत्याशी अशोक राणा 600 वोट से आगे
नूरपुर विधानसभा  : सपा प्रत्याशी राम अवतार सैनी 1300 वोट से आगे
नहटौर विधानसभा  : भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार 1000 से आगे
चांदपुर  विधानसभा :  सपा प्रत्याशी स्वामी ओमवेश  1000 से आगे
बढ़ापुर विधानसभा : भाजपा प्रत्याशी सुशांत सिंह 1600 से आगे

रामपुर जिला, राउंड-01
रामपुर से सपा प्रत्याशी आजम खां – 4000
स्वार से सपा प्रत्याशी अब्दुल्ला- 2000

पोस्टल मतपत्र की गिनती में मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा से भाजपा आगे
मुरादाबाद में पहला रूझान ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से मिला है। यहां पोस्टल मतपत्र की गिनती में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह 1130 मतों से आगे चल रहे हैं। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के नवाब जान है। अजय कुमार को 4361 वोट मिले हैं, जबकि नवाब जान 3231 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं। बसपा के मुजाहिद अली (534) तीसरे स्थान पर हैं।

  • बिजनौर में मतगणना स्थलों पर काउटिंग करते कर्मचारी।
  • मुरादाबाद जिले में अभी पोस्टल मतों की गिनती जारी है। अभी जिला प्रशासन की तरफ सेरूझान को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है कि कौन आगे है और कौन पीछे। यहां पोस्टल मतों की गिनती धीरे चल रही है।

  • अमरोहा जिले में मंडी समिति में पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

मतगणना के लिए कुल 114 टेबल लगाई गई
जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मतगणना के लिए कुल 114 टेबल लगाई गई है। हर टेबल पर मतगणना एजेंट रहेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुंदरकी और बिलारी के लिए कुल 114 टेबल लगी है। इसमें ईटीपीबी के लिए 9, पोस्टल बैलेट के लिए 15, ईवीएम के लिए 84 और रिटर्निंग अधिकारी के लिए छह टेबल होगी। सर्वाधिक 21 टेबल ठाकुरद्वारा में और सबसे कम 18-18 टेबल मुरादाबाद नगर, कुंदरकी और बिलारी में रहेंगी, जबकि कांठ में 20 और मुरादाबाद नगर में 19 टेबल पर वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, मोबाइल फोन-इलेक्ट्रानिक डिवाइस पर रोक
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नवीन मंडी परिसर में मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा है। सीएपीएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतगणना स्थल में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक डिवाइस को ले जाने पर रोक रहेगी। गणना स्थल पर कोई भी व्यक्ति बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, माचिस नहीं ले जा सकेंगे। हर विधानसभा में चार-चार वीडियोग्राफर नियुक्त हैं। हर विधानसभा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। किसी भी व्यक्ति को बिना पहचान पत्र प्रवेश की अनुमति नहीं रहेगी।

विजय जुलूस पर रहेगी रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना समाप्त होने के बाद विजय जुलूस निकालने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी। किसी भी प्रकार का कोई विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। जो उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार