उन्नाव: ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरके भाजपाई, जेसीबी पर सवार होकर जाहिर की खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए जेसीबी पर सवार होकर अपनी खुशी का इजहार किया। ग्राम कुसैला में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, जय श्री …

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए जेसीबी पर सवार होकर अपनी खुशी का इजहार किया।

ग्राम कुसैला में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानेंद्र कुमार सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, जय श्री राम के नारों का उद्घोष करते हुए पार्टी की जीत पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अजय सिंह गौरव तिवारी सोनू भगवानदीन रावत हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार सफीपुर नगर में कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन को फूल मालाओं से सजाकर नगर भ्रमण करते हुए जय श्रीराम के उद्घोष लगाएं। इस दौरान सुनील चैरसिया, देवकीनंदन सैनी, दीपक राजपूत आदि  रहे।

यह भी पढ़ें: बिजनौर : तीन बच्चों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, दो की मौत, तीसरा घायल

संबंधित समाचार