यूपी चुनाव: जालौन की दो विधानसभा सीटों पर खिला कमल और एक पर दौड़ी साइकिल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जालौन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बुंदेलखंड में जालौन जिले की तीन विधानसभा सीटों में से एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ से फिसल गयी लेकिन दो सीटों पर उसने अपना कब्जा बरकरार रखा है। गुरुवार को आये विधासभा चुनाव परिणामों में जालौन की कालपी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विनोद चर्तुवेदी …

जालौन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बुंदेलखंड में जालौन जिले की तीन विधानसभा सीटों में से एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथ से फिसल गयी लेकिन दो सीटों पर उसने अपना कब्जा बरकरार रखा है। गुरुवार को आये विधासभा चुनाव परिणामों में जालौन की कालपी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विनोद चर्तुवेदी ने भाजपा और निषाद पार्टी गठबंधन उम्मीदवार छोटे सिंह को लगभग 2800 मतों से हराया।

सपा उम्मीदवार को 730078 मत हासिल हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी को 68970 मतों से ही संतोष करना पड़ा। माधौगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा का दबदबा इस बार भी कायम रहा और पार्टी के उम्मीदवार मूलचंद निरंजन ने 34951 मतों से बसपा की शीतल कुशवाहा को हराया।

मूलचंद को 01लाख पांच हजार 161 मते हासिल हुए जबकि शीतल को मात्र 70 हजार210 मतों से ही संतोष करना पडा। उरई विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गौरीशंकर वर्मा ने सपा के दयाशंकर वर्मा को 37 हजार मतों से पराजित किया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: ‘दलबदलुओं’ को महंगा पड़ा स्वामी का साथ देना, इन बड़े नेताओं को चुनाव में मिली करारी शिकस्त

संबंधित समाचार