208 सीटों पर भाजपा ने हासिल की जीत तो सपा के भी जीते 76 उम्मीदवार, काउंटिंग जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रात नौ बजे तक घोषित 313 सीट के नतीजों में 208 सीट जीत ली हैं। इसके साथ ही भाजपा ने बहुमत के जादुई आंकड़े (203) को पार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 403 सदस्यीय विधानसभा के …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रात नौ बजे तक घोषित 313 सीट के नतीजों में 208 सीट जीत ली हैं।

इसके साथ ही भाजपा ने बहुमत के जादुई आंकड़े (203) को पार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 403 सदस्यीय विधानसभा के लिये 10 फरवरी से 07 मार्च तक सात चरण मतदान हुआ था। मतदान के बाद दिन भर चली मतगणना में रात नौ बजे तक 90 सीट के रुझानों से पता चलता है कि भाजपा अभी 47 सीट पर आगे चल रही है।

सपा ने जीती है 76 सीट, 35 सीट पर चल रही है आगे

इसके अलावा मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) 76 सीट जीत चुकी है और 35 सीट पर आगे चल रही है। जबकि उसके सहयोगी दल रालोद ने आठ सीटें जीत ली हैं और सुभासपा तीन सीट जीत कर तीन पर आगे चल रही है। भाजपा के सहयोगी दलों में अपना दल (एस) 09 सीट जीत कर 03 अन्य सीट पर आगे चल रही है, जबकि निषाद पार्टी पांच सीट जीत कर एक सीट पर आगे चल रही है। इस लिहाज से भाजपा गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही बसपा का अभी तक खाता भी नहीं खुल सका है। बसपा का महज एक उम्मीदवार आगे चल रहा है। जबकि कांग्रेस को दो सीट पर जीत मिली है।

कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने भी दो सीटें (कुंडा और बाबागंज) जीत ली हैं। उल्लेखनीय है कि 2017 के चुनाव में भाजपा को 312 सीट मिली थी, जबकि सपा को 47, बसपा को 19 और कांग्रेस को सात सीट मिली थी।

यह भी पढ़ें: झांसी की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, हर तरफ लहराया ‘भगवा’

संबंधित समाचार