बहराइच: हाथी के हमले में महिला की मौत, दो घायल
बहराइच। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग में गुरुवार को मवेशियों को चरा रही महिलाओं पर हाथियों ने दौड़ा लिया। कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने घटना की जानकारी ली है। ग्रामीणों को जागरूक किया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग …
बहराइच। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग में गुरुवार को मवेशियों को चरा रही महिलाओं पर हाथियों ने दौड़ा लिया। कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने घटना की जानकारी ली है। ग्रामीणों को जागरूक किया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग नेपाल के रॉयल बर्दिया नेशनल पार्क से सटा हुआ है। कतरनिया जंगल की आबोहवा हाथियों को रास आती है। गुरुवार को 10 की संख्या में हाथियों का झुंड जंगल में निकल पड़ा। सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी जुगनी पत्नी सीताराम और दो अन्य महिलाएं गिरिजापुरी फार्म में मवेशियों को घास चरा रही थीं। तभी हाथियों का झुंड आ गया। महिलाएं हाथियों को देख भागने लगी।
हाथियों ने दौड़ा लिया। हाथियों के हमले में जुगनी की कुचलकर मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हुई हैं। दोनों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पाकर वन कर्मी भी पहुंच गए। सभी ने मौके का मुआयना किया। साथ ही ग्रामीणों को सजग रहने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। वन कर्मियों की ड्यूटी क्षेत्र में लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती की बसपा पहुंची हाशिये पर, यूपी चुनाव में मिली मात्र एक सीट!
