गोरखपुर मंडल की 28 में से 27 सीटें गईं भाजपा की झोली में, रचा नया इतिहास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल की 28 विधानसभा सीटों में 27 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक नया इतिहास रचा। चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोडने वाले कबीना मंत्री दारा सिंह चौहान और स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा को हराने और …

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल की 28 विधानसभा सीटों में 27 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक नया इतिहास रचा।

चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोडने वाले कबीना मंत्री दारा सिंह चौहान और स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा को हराने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वापस मंदिर भेजे जाने का दावा किया था मगर स्वामी प्रसाद मौर्य करीब 25 हजार वोटों से चुनाव हार गये। उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू भी कुशीनगर जिले तमकहुी विधान सभा सीट से चुनाव हार गये।

इस क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक वर्चस्व एक बार फिर साबित हो गया क्योंकि बसपा छोडकर समाजवादी पार्टी में आये पूर्व कबीना मंत्री एवं ब्राह्मण नेता हरिशंकर तिवारी के पुत्र विनय शंकर तिवारी के साथ ब्राह्मण मतदाताओं को भाजपा से पलायन का मुददा भी निर्मूल साबित हुआ।

विनय शंकर तिवारी अपनी चिल्लूपार विधान सभा की सीट नहीं बचा सके। गोरखपुर मंडल के गोरखपुर जिले की सभी नौ विधान सभा सीटें पहली बार भाजपा के खेमे में गयी है जबकि वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में नौ में से आठ सीटें भाजपा को मिली थी।

गोरखपुर जिले के गोरखपुर सदर.. सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक लाख तीन हजार 390 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा की सुभावती शुक्ला को पराजित किया वहीं गोरखपुर ग्राीण विधान सभा में कांटे की लडायी में भाजपा से विपिन सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा के विजय बहादुर यादव को 14 हजार 70 वोटों से दुबारा जीत दर्ज किया।

जिले के कैम्पियरगंज विधान सभा सीट पर शुरूआती झटका खाने के बाद भाजपा के फतेह बहादुर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा की काजल निषाद से 69 हजार 666 मतों से चुनाव दुबारा जीत गये। इसी तरह चौरी चौरा से विधान सभा का चुनाव पहली बार लड रहे निषाद पार्टी से श्रवण निषाद ने अपने प्रतिद्वन्दी सपा के बृजेश को पराजित कर 31429 वोटों से जीत हासिल की।

जिले के खजनी से भाजपा के उम्मीदवार श्री राम चौहान चुनाव जीत गये है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी प्रकतद्वन्दी सपा की रूपावती बेलदार को 37 हजार 101 वोटों से पराजित किया। सहजनवा विधान सभा सीट से भाजपा के प्रदीप शुक्ल ने निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा के यशपाल रावत को 43 हजार 143 मतों से पराजित किया।

बांसगांव .सु0. से एक बार फिर भाजपा के विमलेश पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा के संजय कुमार को 31 हजार 309 मतों से पराजित किया। जिले के चिल्लूपार विधान सभा सीट में कडे त्रिकोणात्मक मुकाबले में भाजपा के राजेश त्रिपाठी ने सपा के विनय शंकर तिवारी को 16 हजार मतों से पराजित किया। इसी जिले के पिपराइच विधान सभा सीट पर भाजपा के महेन्द्र पाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी सपा के अमरेन्द्र निषाद को 65 हजर 357 वोटों से पराजत कर दोबारा जीत हासिल किया।

यह भी पढ़ें; UP Election: उप्र सरकार के मुख्य सचिव समेत आला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी को दी जीत की बधाई

संबंधित समाचार