बरेली: मदरसा संचालक ने मासूम को बेल्ट से पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैंट,अमृत विचार। कांधरपुर के मोहल्ला बरकलीगंज निवासी सनोबर पत्नी माहरूफ ने बताया कि बुधवार शाम को उनका 6 वर्षीय बेटा हसन अली कांधरपुर स्थित मदरसा में पढ़ने गया था। घर आकर बेटा हसन अली ने बताया कि मदरसा संचालक ने उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा है। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान भी …

कैंट,अमृत विचार। कांधरपुर के मोहल्ला बरकलीगंज निवासी सनोबर पत्नी माहरूफ ने बताया कि बुधवार शाम को उनका 6 वर्षीय बेटा हसन अली कांधरपुर स्थित मदरसा में पढ़ने गया था। घर आकर बेटा हसन अली ने बताया कि मदरसा संचालक ने उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा है।

बच्चे के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। बच्चे के शरीर का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर बच्चे की मां ने थाना कैंट में तहरीर देकर मदरसा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें-

बरेली में ”बुलडोजर बाबा जिदाबाद” के नारों के बीच उड़ा भगवा गुलाल

संबंधित समाचार