लखनऊ: पुलिस बूथ के पास बुजुर्ग चौकीदार की हुई हत्या, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में पुलिस बूथ के पास गुरुवार दोपहर एक बुजुर्ग चौकीदार का शव मिला। उनकी ईंट से सिर कुचलकर हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या के पीछे उसके कुछ साथियों का हाथ होने की बात कही है। …

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में पुलिस बूथ के पास गुरुवार दोपहर एक बुजुर्ग चौकीदार का शव मिला। उनकी ईंट से सिर कुचलकर हत्या करने की बात सामने आई है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या के पीछे उसके कुछ साथियों का हाथ होने की बात कही है। जिनके साथ रात में बैठकर शराब पी थी। पुलिस संदिग्ध लोगों की तलाश कर रही है।

सीतापुर के कमलापुर बहरेमऊ निवासी बुद्धा लाल (65) का गुरुवार दोपहर शव मिला। बुद्धा लाल शुक्ला चौराहे के पास स्थित बांस-बल्ली की दुकान करने वाले मृदुल पांडेय के यहां चौकीदार थे। वह उनके ही प्लाट में बने कमरे में सरोज कश्यप के साथ रहते थे।

अभी तक की जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच रात में नशेबाजी को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। हत्या में सरोज के साथ और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। सरोज की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस की पड़ताल में घटनास्थल के पास से शराब की बोतल, मूंगफली और तंबाकू के पाउच मिले हैं।

वहीं कुछ ही दूरी पर खून से सनी एक ईंट भी मिली है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर फारेंसिक टीम के साथ मौके पर साक्ष्य एकत्रित कर आसपास लोगों के बयान दर्ज किए। बुद्धा लाल करीब 25 साल से लखनऊ में रहकर चौकीदारी का काम कर रहे थे। उनके भतीजे मोहन ने घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर उनकी शिनाख्त की।

पढ़ें- महाराष्ट्र में भी भाजपा 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी- देवेंद्र फडणवीस

संबंधित समाचार