मथुरा: आज बरसाना में खेली जाएगी लट्ठमार होली, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। बरसाना की फेमस लट्ठमार होली से हर कोई वाकिफ है। इसमें राधा रानी रूपी गोपियां नंदगांव से आने वाले कृष्ण रूपी हुरियारों पर जमकर लाठियां बरसाएंगी। इसके साथ ही होली भी खेलेंगी। देश विदेश से लाखों लोग इस होली को देखने के लिए बरसाना और नंदगांव में आते हैं। राधारानी की नगरी बरसाने में …

मथुरा। बरसाना की फेमस लट्ठमार होली से हर कोई वाकिफ है। इसमें राधा रानी रूपी गोपियां नंदगांव से आने वाले कृष्ण रूपी हुरियारों पर जमकर लाठियां बरसाएंगी। इसके साथ ही होली भी खेलेंगी। देश विदेश से लाखों लोग इस होली को देखने के लिए बरसाना और नंदगांव में आते हैं। राधारानी की नगरी बरसाने में लड्डुओं की होली के बाद लट्ठमार होली खेली जाती है और फिर इसके अगले दिन नंदगांव में यही परंपरा निभाई जाती है। ये विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली आज यानि शुक्रवार को खेली जाएगी।

लट्ठमार होली खेलने नंदगांव के कृष्ण रूपी हुरियारे राधारानी के गांव बरसाना में लट्ठमार होली खेलने आते हैं। यहां बरसाना की राधा रूपी गोपियां उनके साथ लट्ठमार होली खेलती हैं। बरसाना की रंगीली गली में खेली जाने वाली इस होली को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बरसाना आते हैं।

रंगों में कोई मिलावट ना हो इसके लिए टेसू के फूलों से रंगों को तैयार किया जाता है। होली के दौरान यहां रसिया गायन का भी आयोजन किया जाता है। नंदगांव से बरसाना होली खेलने आने वाले हुरियारे सबसे पहले बरसाना स्थित पीली पोखर पहुंचते हैं। यहां पर बरसाना के निवासी हुरियारों का स्वागत करते हैं। पीली पोखर पर हुरियारों को मिठाई और ठंडाई पिला कर स्वागत किया जाता है। यहीं पर नंदगांव के हुरियारे होली खेलने की तैयारी करते हैं।

बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां पूरे बरसाना कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा 24 से ज्यादा स्थानों पर पार्किंग भी बनाई गई है। होली के दौरान सादा वर्दी में भी पुलिस कर्मी घूमते रहेंगे।

पढ़ें- UP Election Result: करारी हार के बाद ट्वीट कर अखिलेश यादव ने दिया पहला रिएक्शन

संबंधित समाचार