बहराइच: होटल पर लूट करने पहुंचे बदमाशों ने युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल रेफर
बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग स्थित नैनिहा मंडी में शुक्रवार सुबह तीन बजे के करीब बाइक सवार बदमाश लूट के इरादे से पहुंचे। विरोध करने बाइक सवार बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गोली युवक को लग गई। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके का मुआयना के …
बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग स्थित नैनिहा मंडी में शुक्रवार सुबह तीन बजे के करीब बाइक सवार बदमाश लूट के इरादे से पहुंचे। विरोध करने बाइक सवार बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे गोली युवक को लग गई। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके का मुआयना के अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के नैनिहा मंडी नानपारा लखीमपुर मार्ग के निकट बसा हुआ। सड़क मार्ग होने के चलते लोग घर के सामने दुकानों का संचालन करते हैं। शुक्रवार सुबह 2.45 बजे के आसपास बाइक सवार तीन लोग पहुंच गए। हथियार से लैस बदमाशों ने पंकज मौर्या के बिसात खाने की दुकान में डकैती डालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ नहीं मिला।
इस पर तमंचे से लैस बदमाश पास में संचालित तीनशेड के होटल में गए। होटल में आलोक मदेशिया पुत्र बृज बिहारी दास और चचेरे भाई अमर जीत सो रहे थे। आलोक ने बताया कि एक बदमाश बाइक पर तमंचा लिए खड़ा था। जबकि दो बदमाश होटल के गल्ले से रुपए निकालने लगे। इस पर सभी ने शोर मचाया। आलोक का भाई गोल्डन मदेशिया (24) आ गया। उसने लूटकांड का विरोध किया तो बाइक पर मौजूद बदमाश ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली लगने से गोल्डेन घायल हो गया। उसके पीठ में गोली लगी है। गोली चलने से अन्य लोग जाग गए। सभी एकत्रित हुए, इसी दौरान बदमाश फरार हो गए।
घायल युवक को तड़के सुबह सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। यहां गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह, चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ पुराने अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।
हाथापाई में छूट गया तमंचा और चप्पल
नैनिहा गांव के लोगों ने बदमाशों को घेर लिया। मारपीट के दौरान घटना स्थल पर ही बदमाशों का तमंचा और चप्पल छूट गया है। ऐसे में चप्पल भी बदमाशों के पहचान का कारण बन सकती है।
पढ़ें- शीर्ष रिपब्लिकन सांसद ने भारत में अमेरिका के राजदूत के तौर पर गार्सेटी के नामांकन पर रोक लगायी
