बांदा: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत हुई जन जागरूकता रैली
बांदा। शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत जसईपुर गांव के शिव दर्शन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छापर गांव में जन जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही उन्होंने सफाई के बारे में सोचते हुए गांव में बनी गोशाला में टंकी में भरे गंदे पानी को निकालकर साफ पानी भरवाया। छात्रों ने ग्रामीणों के साथ …
बांदा। शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत जसईपुर गांव के शिव दर्शन महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छापर गांव में जन जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही उन्होंने सफाई के बारे में सोचते हुए गांव में बनी गोशाला में टंकी में भरे गंदे पानी को निकालकर साफ पानी भरवाया।
छात्रों ने ग्रामीणों के साथ एक गोष्ठी भी की। जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को विशेष बल दिया गया। इस दौरान उन्होंने डिजिटल साक्षरता मिशन और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अंजू, प्राची ,स्नेहा ,रामबरन ,सत्येन्द्र ने प्रेरक नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों का मन मोह लिया। शिविर में कई लोग मौजूद थे। जिसमें रवि प्रकाश सिंह संजय प्रबंधक, डॉ विजय प्रकाश शुक्ला प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारी अर्चना सिंह, शैलेंद्र सिंह, डॉक्टर आलोक सोनी व प्रमोद कुमार शामिल थे।
पढ़ें- हरदोई: 70 वर्षीय वृद्धा की धारदार हथियार से हत्या, जांच में लगे अधिकारी
