हरदोई: अपात्र किसानों से वसूली जाएगी किसान सम्मान निधि की धनराशि
हरदोई। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल भर में छःहजार रूपये लेने वाले भूमिहीन व अपात्र किसानों से सरकारी राजस्व की तरह वसूली की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक के 182 किसानों को नोटिस जारी किया गया है।जिनमें अब तक 1.18 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है। विकास खंड …
हरदोई। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल भर में छःहजार रूपये लेने वाले भूमिहीन व अपात्र किसानों से सरकारी राजस्व की तरह वसूली की जाएगी। इसके लिए ब्लॉक के 182 किसानों को नोटिस जारी किया गया है।जिनमें अब तक 1.18 लाख रुपए की वसूली की जा चुकी है।
विकास खंड के लगभग 33297 किसानों को किसान सम्मान निधि की किस्त उनके खातों में भेजी जाती है।इस योजना में शासन ने सभी खातों में केवाईसी कराने के निर्देश जारी किए हैं।इस मामले में मृतक,भूमिहीन व अपात्र किसानों को चिन्हित कर उनसे रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत विकास खंड के 182 अपात्र किसानों को नोटिस जारी की गई हैं। जिनमें 1.18 लाख रुपए सरकारी मद में वापस कराए जा चुके हैं।कृषि कल्याण केंद्र हरपालपुर के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अपात्र चिन्हित किए गए किसानों को नोटिस दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि यदि अपात्र काश्तकार धनराशि वापस नहीं करते हैं।तो उनके विरुद्ध सरकारी राजस्व की तरह आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।
यह भी पढ़े-Women’s Cricket World Cup : वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
