यूपी चुनाव: गाजियाबाद में अधिकतर उम्मीदवार नहीं बचा सके जमानत, कई प्रत्याशी नोटा से भी पीछे
गाजियाबाद। यूपी विधानसभा चुनाव के रण में भी गाजियाबाद जिले की सभी पांचों सीटों पर उतरे 80.7 फीसदी उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके हैं। इन सभी 42 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है, जबकि सीट पर विजेता व उपविजेता की ही जमानत बच सकी है। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कुल …
गाजियाबाद। यूपी विधानसभा चुनाव के रण में भी गाजियाबाद जिले की सभी पांचों सीटों पर उतरे 80.7 फीसदी उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके हैं। इन सभी 42 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है, जबकि सीट पर विजेता व उपविजेता की ही जमानत बच सकी है।
जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 52 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इसमें से कुल 42 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके हैं। सबसे ज्यादा गाजियाबाद शहर सीट पर कुल 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा, जिसमें से कुल 12 प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में नाकाम साबित हुए हैं। इस सीट पर विजेता भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग और उपविजेता सपा रालोद गठबंधन के प्रत्याशी विशाल वर्मा ही अपनी जमानत बचा सके हैं।
वहीं, साहिबाबाद सीट पर कुल 11 प्रत्याशी चुनावी रण में थे, जिसमें से नौ प्रत्याशी जमानत नहीं बचा सके हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा और गठबंधन प्रत्याशी अमर पाल ही अपनी जमानत बचा पाए है। मुरादनर सीट पर दस प्रत्याशियों में से आठ प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है। यहां सिर्फ भाजपा के अजित पाल त्यागी और गठबंधन के सुरेंद्र कुमार मुन्नी की जमान जब्त नहीं हुई है।
मोदीनगर सीट पर कुल सात प्रत्याशी मैदान में उतरे थे, जिसमें से पांच की जमानत जब्त हो गई है। भाजपा प्रत्याशी डा मंजू सिवाच और सुदेश शर्मा ही जमानत बचा पाए हैं। लोनी सीट पर कुल दस प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई थी, जिसमें से आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। यहां विजेता भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर और दूसरे नंबर पर रहे गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ही जमानत बचाने के लिए जरूरी मत ले पाए हैं।
विधानसभी चुनाव 2022 में भी 2017 की तरह कई प्रत्याशी नोटा से पीछे रह गए हैं। साहिबाबाद सीट पर नोटा और प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 12 में से सातवें नंबर पर नोटा रहा है। इसी तरह मोदीनगर में नोटा के साथ आठ प्रत्याशियों में से छठें नंबर पर नोटा रहा है। शहर सदर के नोटा को मिलाकर 15 प्रत्याशियों में से छठे, मुरादनगर में नोटा के साथ 11 प्रत्याशियों में से छठे, लोनी में नोटा के साथ 11 में से नौवें नंबर पर नोटा रहा है।
यह भी पढ़ें:-Esha Gupta photos: ईशा गुप्ता ने की बोल्डनेस की सारी हदें पार, दिए गजब पोज
