बहराइच: मटेरा में SDM और CO ने समुदाय को किया संबोधित, कहा- त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मटेरा थाना परिसर में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बैठक करते आम लोगों को संबोधित किया। बोले होली और शब ए बारात शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। कहीं रास्ते का विवाद हो तो सूचना दें। नानपारा तहसील के मटेरा थाना परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों की बैठक हुई। उपजिलाधिकारी और पुलिस …

बहराइच। मटेरा थाना परिसर में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बैठक करते आम लोगों को संबोधित किया। बोले होली और शब ए बारात शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। कहीं रास्ते का विवाद हो तो सूचना दें।

नानपारा तहसील के मटेरा थाना परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों की बैठक हुई। उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने कहा कि होलिका दहन पुराने स्थान पर ही किया जाए। कहीं रास्ते या होलिका दहन स्थल का विवाद हो तो पुलिस को अवगत कराएं।

थानाध्यक्ष आरके सिंह ने कहा कि होली के बाद शब ए बारात मुस्लिम समुदाय का पर्व है। ऐसे में आपसी भाईचारा और प्रेम के साथ त्योहार मनाएं। इस दौरान क्षेत्र के होली समिति के पदाधिकारी, मुस्लिम धर्मगुरु और अन्य लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-Azam Khan Bail : सपा नेता आजम खान को एक और मामले में मिली जमानत, दो साल से सीतापुर जेल में हैं बंद

संबंधित समाचार