अयोध्या: भेजा दस लाख की रंगदारी का लेटर, खुद को बताया पुलिस का मुखबिर, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/अयोध्या। कस्बे में एक मेडिकल व्यवसायी को दस लाख की रंगदारी का अनोखा पत्र भेजा गया है। खुद को अज्ञात और पुलिस का मुखबिर बताने वाले शख्स ने चार पेज की चिट्ठी बाकायदा कम्प्यूटर से टाइप करा कर भेजी है। खास बात यह है कि पत्र में जिस तरह से धमकी दी गई है वह …

गोसाईगंज/अयोध्या। कस्बे में एक मेडिकल व्यवसायी को दस लाख की रंगदारी का अनोखा पत्र भेजा गया है। खुद को अज्ञात और पुलिस का मुखबिर बताने वाले शख्स ने चार पेज की चिट्ठी बाकायदा कम्प्यूटर से टाइप करा कर भेजी है। खास बात यह है कि पत्र में जिस तरह से धमकी दी गई है वह भाषा भी चौंकाने वाली है। एक सफेद लिफाफे में यह पत्र दुकानदार तक पहुंचाने वाले व्यक्ति का चेहरा सीसीटीवी में भी आया है। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई हैं।

बताया जाता है कस्बे के एक मेडिकल स्टोर पर किसी अज्ञात युवक द्वारा पत्र भेजकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। पत्र पाते ही दुकान स्वामी सहित बाजारवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मेडिकल स्टोर मालिक से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। एसएचओ केके मिश्र के मुताबिक गुरुवार को कस्बे के श्याम मेडिकल स्टोर पर एक व्यक्ति ने एक लिफाफा लाकर दिया।

मेडिकल स्टोर के संचालक हरिओम गुप्ता ने जब लिफाफा खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। लिफाफे में एक पत्र के जरिये दस लाख की रंगदारी मांगी गई थी। न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी की बात भी कही गयी थी। दुकानदार ने मामले की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही मामले का पदार्फाश कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: चुनावी मौसम विज्ञानी, मौसम का अनुमान नहीं लगा पाए

संबंधित समाचार