लखनऊ: स्वाट व सर्विलांस टीम की मदद से चौकीदार का हत्यारा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र में गत गुरुवार पुलिस चौकी के समीप चौकीदार की ईंट से कूचकर हत्या करने वाले सिरफिरे हत्यारे को पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त सरोज कश्यप सीतापुर के नैमिषारण्य का रहने वाला है। नशे में कर दी थी हत्या मामले की जानकारी …

लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र में गत गुरुवार पुलिस चौकी के समीप चौकीदार की ईंट से कूचकर हत्या करने वाले सिरफिरे हत्यारे को पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त सरोज कश्यप सीतापुर के नैमिषारण्य का रहने वाला है।

नशे में कर दी थी हत्या

मामले की जानकारी देते हुए जानकीपुरम प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर ने बताया कि मंगलवार चौराहे के समीप मृदुल पांडेय के यहां चौकीदारी करने वाले सीतापुर निवासी बुद्धालाल राठौर (65) का शव बरामद हुआ था। हत्या ईंट से कूच कर की गई थी। पुलिस को मौके से खून से सनी ईंट भी बरामद हुई थी।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सर्विलांस टीम व स्वाट की मदद से हत्यारे सरोज को गिरफ्तार किया गया। सरोज ने बताया कि वह नशे में था, इसी दौरान बुद्धालाल से उसकी बहस हो गई। आवेश में उसने ईंट से कूचकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़े:-हल्द्वानी: इंटेलीजेंस की रिपोर्ट में 16 फरवरी को ही बन गई थी भाजपा सरकार

संबंधित समाचार