बहराइच: लपटों में धू धू कर जल गए दो ग्रामीणों के आशियाने, सभी ने की आग बुझाने की कोशिश
बहराइच। शिवपुर विकास खंड के जूड़ा गांव निवासी दो ग्रामीणों के आशियाने धू धू कर जल गए। नकदी समेत लाखों का नुकसान हुआ है। बहराइच जिले के शिवपुर विकास खंड के ग्राम जूड़ा निवासी संतोष कुमार शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के साथ सोने जा रहे थे। तभी अज्ञात कारणों से मकान …
बहराइच। शिवपुर विकास खंड के जूड़ा गांव निवासी दो ग्रामीणों के आशियाने धू धू कर जल गए। नकदी समेत लाखों का नुकसान हुआ है। बहराइच जिले के शिवपुर विकास खंड के ग्राम जूड़ा निवासी संतोष कुमार शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद परिवार के साथ सोने जा रहे थे। तभी अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। परिवार के लोग बाहर भागे। शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े।
सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन लपटों ने पड़ोसी मनीष कुमार के मकान को भी आगोश में ले लिया। देखते ही देखते दोनों मकान धू धू कर जल गए। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाई। अग्निकांड में नकदी, कपड़ा, बर्तन, अनाज समेत डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान की सूचना पर शनिवार सुबह गांव पहुंचे हलका लेखपाल ने क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
पढ़ें-बहराइच: अपना दल के विधान मंडल दल के नेता बने राम निवास
