UP Election Result: अखिलेश यादव और आजम खान दे सकते हैं विधायक पद से इस्तीफा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में वहां उपचुनाव कराया जाएगा। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं और अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मजबूत विकल्प तैयार करने में जुटेंगे। चूंकि अखिलेश …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में वहां उपचुनाव कराया जाएगा। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं और अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मजबूत विकल्प तैयार करने में जुटेंगे।
चूंकि अखिलेश आजमगढ़ से सांसद हैं और यहां की जनता ने उन्हें 10 में से 10 विधानसभा सीटें दी हैं, ऐसे में अखिलेश वहां से सांसद बने रहेंगे। वहीं लोकसभा सासंद आजम खान ने रामपुर सदर से जीत हासिल की है। जानकारी के मुताबिक आजम भी विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
