बरेली: होली पर सक्रिय हुए टिकट दलाल, बिशारतगंज से एक और गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जंक्शन आरपीएफ ने शनिवार को एक और रेलवे टिकट की दलाली करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 15 टिकट प्राप्त हुए है। जिसमें से चार टिकटों पर यात्रा हो चुकी है। जबकि 11 टिकटों पर यात्रा होना बाकी है। इन टिकटों पर अगले तीन …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जंक्शन आरपीएफ ने शनिवार को एक और रेलवे टिकट की दलाली करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 15 टिकट प्राप्त हुए है। जिसमें से चार टिकटों पर यात्रा हो चुकी है। जबकि 11 टिकटों पर यात्रा होना बाकी है। इन टिकटों पर अगले तीन से चार दिनों में ही यात्रा होना है। आरपीएफ ने युवक को गिरफ्तार कर रेलवे धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

बिशारतगंज से किया गया गिरफ्तार
दअरसल, शनिवार को आरपीएफ को सूचना मिली कि बिशारतगंज में एक कैफे संचालक नवनीत नाम की आईआरसीटीसी की निजी आईडी से अवैध रूप से ई-टिकटों की बिक्री कर रहा है। मौके पर जाकर बिशारतगंज आरपीएफ एसआई सत्यप्रकाश और एएसआई अनिल कुमार ने हकीकत जानने का प्रयास किया। तो मामला सही निकला। बिशारतगंज का रहने वाला नवनीत मोबाइल रिचार्ज और फोटो स्टेट की दुकान चलाता है। दुकान पर वह निजी आईडी से रेलवे टिकट बुक कर रहा था। उसके पास से करीब 15 ई- टिकट बरामद हुए है।

पूछताछ में कुबूल लिया जुर्म
आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन शिशौदिया ने बताया कि जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कुबूल लिया है। उसने बताया कि उसने तीन मार्च से अब तक 15 ई-टिकट बेचे थे। चार टिकट पर यात्रा की जा चुकी है, जबकि 11 टिकट पर यात्रा की जानी शेष है। कन्फर्म टिकट पर 400-400 रुपए तक अतिरिक्त लिये जाते थे। हालांकि आरपीएफ ने रेलवे धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: त्योहार पर जहरखुरानी गिरोह हुए सक्रिय, ट्रेनों में यात्रियों को बना रहे निशाना

 

संबंधित समाचार