ICC Women’s World Cup : भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हराया, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का शानदार शतक
नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने महिला विश्व कप में वेस्टइंडीज को 155 रनों से हरा दिया है। वेस्टइंडीज के सामने 318 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम 40 ओवर तीन गेंद में 162 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। डिएंड्रा डॉटिन (62) टॉप स्कोरर रहीं। भारत की ओर से स्नेह …
नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने महिला विश्व कप में वेस्टइंडीज को 155 रनों से हरा दिया है। वेस्टइंडीज के सामने 318 रन का टारगेट था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज टीम 40 ओवर तीन गेंद में 162 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई। डिएंड्रा डॉटिन (62) टॉप स्कोरर रहीं। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। मैच में उपकप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ शतक जमाए।
India seal a big 155-run win over West Indies ?#CWC22 pic.twitter.com/0VFyqxxnuB
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 12, 2022
इससे पहले टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए आठ विकेट खोकर 317 रन बनाए थे। टीम के लिए हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने कमाल की पारी खेली। मंधान ने 119 बॉल में 123 रन बनाए। वहीं, हरमनप्रीत के बल्ले से 109 रन निकले। आपको बता दें कि भारतीय टीम की यह इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया था। वहीं, टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, विंडीज को यह टूर्नामेंट में मिली पहली हार है। इससे पहले विंडीज टीम दो मैच जीत चुकी थी।
भारतीय टीम की लगातार 7वीं जीत
वेस्टइंडीज के खिलाफ महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत की ये लगातार सातवीं जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 1993, 1997, 2005, 2009, 2013 और 2017 में खेले गए वर्ल्ड कप के मैच में धूल चटाई थी।
ये भी पढ़ें : ICC Women’s World Cup : मिताली राज ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, इस मामले में दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं
