लखनऊ: यात्रियों की सुविधा के लिए होली पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जो लोग अभी तक होली पर घर पहुंचने के लिए ट्रेनों में सीट आरक्षित नहीं करा सके हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिवहन निगम यात्रियों की सेवा के लिए होली पर 15 से 21 मार्च तक आठ दिवसीय अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। चुनाव में गई सभी बसें अब अपने डिपों …

लखनऊ। जो लोग अभी तक होली पर घर पहुंचने के लिए ट्रेनों में सीट आरक्षित नहीं करा सके हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। परिवहन निगम यात्रियों की सेवा के लिए होली पर 15 से 21 मार्च तक आठ दिवसीय अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। चुनाव में गई सभी बसें अब अपने डिपों में पहुंच चुकी है, इससे अतिरिक्त बसों के संचालन में आसानी होगी।

लखनऊ से अतिरिक्त बसों का संचालन आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से किया जाएगा। आलमबाग और कैसरबाग से दिल्ली, उत्तरांखड, राजस्थान, पंजाब के लिए अतिरिक्त वातानुकूलित बसें चलेगी। प्रधान प्रबंधक अनघ मिश्रा ने बताया कि अभी रूटीन में संचालित होने वाली एसी बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग शुरू हो गई है।

चालकों- परिचालकों की की छुट्टी निरस्त

आठ दिवसीय होली स्पेशल बसों के संचालन के लिए चालकों-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। बस संचालन से जुड़े सभी चालक-परिचालक को कर्मियों को प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा। इसके लिए 14 मार्च तक निगम मुख्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

आलमबाग से गोरखपुर नॉन स्टाप बस सेवा शुरू

यात्रियों की मांग पर आलमबाग बस टर्मिनल से गोरखपुर के बीच पवन हंस की नॉन स्टाप एसी बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो गई। इस बस से सफर करने वाले यात्रियों को 792 रुपये किराया देना होगा। आलमबाग से प्रतिदिन सुबह 10:30 यह बस रवाना होगी जो कि अवध बस स्टेशन होते हुए गोरखपुर जाएगी। गोरखपुर से वापसी में शाम 05:00 बजे चलकर आलमबाग रात 11 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: मशूहर शायर पर इंस्पेक्टर धर्मराज ने कसा तंज, बोले- कहूं न जाओ चच्चा, कोऊ कुछौ न बोली

संबंधित समाचार