बरेली: खड़े टेंपो में टकराया सवारी भरा टेंपो, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/भोजीपुरा, अमृत विचार। यूपी बरेली के भोजीपुरा में शनिवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। दो सवारी भरे टेंपो आपस में ही भिड़ गए। टक्कर इतनी जोर की थी कि एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर …

बरेली/भोजीपुरा, अमृत विचार। यूपी बरेली के भोजीपुरा में शनिवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया। दो सवारी भरे टेंपो आपस में ही भिड़ गए। टक्कर इतनी जोर की थी कि एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

डोहरिया गांव के पास हुआ हादसा
दरअसल, भोजीपुरा के धौरा टांडा के रहने वाले 46 वर्षीय जाहिद सवारियां भरकर बरेली की ओर आ रहे थे। वह ऑटो लेकर डोहरियां गांव के ओवर ब्रिज के पास पहुंचे ही थे कि उनका ऑटो वहां पर पहले से खड़े एक ऑटो में तेजी से जा टकराया। जिसकी वजह से जाहिद का ऑटो आगे की तरफ से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो चला रहे जाहिद भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार को जब इसकी सूचना मिली तो कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि जाहिद की 10 वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उनके चार बच्चे भी है। परिवार के पालन पोषण के लिए वह ऑटो चलाया करते थे।

सवारियों को भी लगी चोट
लोगों की माने तो टेंपो में कई सवारियां बैठी थीं। मगर शुक्र हुआ कि अन्य सवारियों को ज्यादा चोट नहीं लगी। कई सवारियां मामूली रूप से जख्मी हो गई हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: होली पर बढ़ी अवैध रूप से रेलवे के ई-टिकटों की बिक्री, अवैध रूप से टिकटों की बिक्री कर रहे आरोपी ने कुबूला अपना जुर्म

 

संबंधित समाचार