मथुरा में खेली गई लट्ठमार होली, हुरियारिनों ने बरसाई हुरियारों पर लाठी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। मथुरा में लट्ठामार होली का अलग ही आनंद है। इस होली को खेलने और इसे देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। शनिवार को लट्ठामार होली का बहुत ही सुंदर रूप देखने को मिला। हुरियारिनों ने जहां होरियारों पर लट्ठ बरसाए वहीं हुरियार ढाल से बचाव करते नजर आए। मुथरा के नंदगांव …

मथुरा। मथुरा में लट्ठामार होली का अलग ही आनंद है। इस होली को खेलने और इसे देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। शनिवार को लट्ठामार होली का बहुत ही सुंदर रूप देखने को मिला। हुरियारिनों ने जहां होरियारों पर लट्ठ बरसाए वहीं हुरियार ढाल से बचाव करते नजर आए।

मुथरा के नंदगांव में ये नजारा उद्भुत दिख रहा था। हुरियार जहां शब्द बाण छोड़ रहे थे वहीं हुरियारिनें उनपर प्रेम पगी लाठियां बरसा रही थीं। हुरियारिनों की लाठी जहां बहुत सुंदर लग रही थी वहीं हुरियारों की ढाल भी कम सजी हुई नहीं थी। हुरियारिनें घूंघट की ओट में लगातार लाठियां बरसा रही थीं। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त इस होली का नजारा देखने खड़े रहे।

यह भी पढ़ें; भारत को जलवायु लक्ष्यों को पाने के लिए 20 अरब डॉलर के सालाना निवेश की जरूरत

 

संबंधित समाचार