बाराबंकी: कोटेदार और अधिवक्ता के परिवार के बीच हुई जमकर मारपीट, दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। एक बबूल के पेड़ को लेकर उपजे विवाद के बाद गांव के कोटेदार व वकील परिवार में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कोतवाली पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ भेजा है जहां पर एक को बाराबंकी रेफर कर दिया गया है। …

बाराबंकी। एक बबूल के पेड़ को लेकर उपजे विवाद के बाद गांव के कोटेदार व वकील परिवार में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कोतवाली पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ भेजा है जहां पर एक को बाराबंकी रेफर कर दिया गया है।

सिविल न्यायालय हैदरगढ़ में वकालत करने वाले अधिवक्ता व उसके माता-पिता भाई के ऊपर प्राणघातक हमला  की खबर  सुनकर हैदरगढ़ के अधिवक्ता लामबंद हो गए और अध्यक्ष रामअचल मिश्र व पूर्व बार अध्यक्ष यश करन  तिवारी महामंत्री हरिश्चंद्र सिंह पूर्व महामंत्री कुंवर बहादुर सिंह आदि अधिवक्ताओं ने कोतवाली हैदर गढ़ पहुंच गए और प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर विपक्षी कोटेदार के खिलाफ मुकदमा लिख कर गिरफ्तार करने की की मांग की। जिस पर  कोतवाली प्रभारी ने संबंधित को मुकदमा लिखे जाने का आदेश किया तब जाकर अधिवक्ता कोतवाली से वापस आए।

हैदरगढ़ कोतवाली के दादूपुर गांव निवासी  वकील देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान व गांव के कोटेदार उमेश सिंह  उसका भाई मनीष सिंह पिता समर बहादुर धर्मेंद्र सिंह विजय भान सिंह के बीच बबूल के पेड़ को काटने को लेकर  शनिवार सुबह  विवाद हो गया था और विवाद के बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडा बांके आदि लेकर एक दूसरे पक्ष के ऊपर हमला बोल दिया था,  इस दौरान देवेंद्र प्रताप चौहान वकील व पिता अमर बहादुर सिंह माता विनोद कुमारी सिंह भाई शैलेंद्र सिंह घायल हो गए।

वही विपक्षी कोटेदार की तरफ से समर बहादुर सिंह मुनेश सिंह प्राण घातक  हमला से घायल हो गए। सभी 6 घायलों को कोतवाली पुलिस ने सीएचसी हैदरगढ़ में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद  मुनेश सिंह को जिला चिकित्सालय  रेफर किया गया । कोतवाली प्रभारी हैदरगढ़ ब्रजेश वर्मा का कहना है कि दोनों तरफ से मारपीट की तहरीर मिली है मुकदमा लिखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, तमाम केसों का किया गया निस्तारण

संबंधित समाचार