गौतम बुद्ध नगर: जय श्री राम के जयकारे लगा कर मनाया BJP की जीत का जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद रात में सेक्टर, सोसायटियों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जश्न का माहौल रहा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाइराईज सोसायटियों में जमकर आतिशबाजी हुई। शायद ही ऐसी कोई सोसायटी हो जहां आतिशबाजी से आसमां रंगीन न दिखा हो। सोसायटियों में समर्थक हाथों में भगवा झंडा लेकर …

गौतम बुद्ध नगर। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद रात में सेक्टर, सोसायटियों से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जश्न का माहौल रहा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाइराईज सोसायटियों में जमकर आतिशबाजी हुई। शायद ही ऐसी कोई सोसायटी हो जहां आतिशबाजी से आसमां रंगीन न दिखा हो। सोसायटियों में समर्थक हाथों में भगवा झंडा लेकर मोदी-योगी के नारों के साथ जय श्री राम के जयकारे लगाते रहे। जश्न के माहौल में महिलाएं व बच्चे भी पीछे नहीं रहे। हर कोई ढोल-नगाड़ों पर झूमता दिखा।

होली से पहले ही लोगों ने जीत की खुशी में जमकर गुलाल उड़ाया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी के विभिन्न एवेन्यू, पामओलंपिया, लारेजिडेंसिया, इकोविलेज, अरिहंत आर्डेन, स्टेलर जीवन आदि सोसायटियों में निवासियों ने जमकर होली खेली। एक-दूजे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी का इजहार किया। लारेजिडेंसिया सोसायटी निवासी और बिसरख मंडल अध्यक्ष सुमित बैसोया, अरिहंत आर्डेन निवासी और भाजपा कार्यकर्ता अमित चौधरी समेत कई अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में ग्रेनो वेस्ट में ढोल-नगाड़े के साथ सड़कों पर निकाली विजय यात्रा। इधर सूरजपुर कस्बे में भी लोगों ने एकत्र होकर जीत की खुशी में हवन किया। भाजपा समर्थक और सूरजपुर निवासी मदन शर्मा ने बताया कि भाजपा की प्रचंड जीत के लिए हवन किया गया।

यह भी पढ़े-अयोध्या: 10 साल बाद जिला अस्पताल को 56 लाख के बकाए की जारी की गई नोटिस

 

संबंधित समाचार