बरेली: होली से पहले डीएम ने की बैठक, बोले- जिले में नहीं बननी चाहिए कच्ची शराब, सभी अधिकारी अपना मोबाइल रखें ऑन
बरेली, अमृत विचार। होली से पहले बरेली के डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने शनिवार को सभी विभागों से साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी विभागों को होली पर अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने आवकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में कहीं भी किसी भी जगह पर कच्ची अवैध …
बरेली, अमृत विचार। होली से पहले बरेली के डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने शनिवार को सभी विभागों से साथ एक बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी विभागों को होली पर अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने आवकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में कहीं भी किसी भी जगह पर कच्ची अवैध शराब नहीं बननी चाहिए। साथ ही उन्होंने पुलिस को भी कड़ी निगरनी के लिए निर्देशित किया है।
नमाज के समय पूरी हो पुलिस व्यवस्था
डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि होली से पहले और बाद में निकलने वाले जुलूसों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में जिन रास्तों से जुलूस निकलते आए है वहां उन रास्तों पर कड़ी निगरानी के साथ उन्हें पूरी तरह से जांच ले। जिससे जुलूस के समय किसी भी तरह की कोई दिक्कत समस्या न हो। उन्होंने यह भी कहा कि नमाज के समय पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही साथ होलिका दहन के समय भी ध्यान रखा जाए।
सभी अधिकारी मोबाइल रखें ऑन
बैठक में डीएम शिवाकांत ने सभी विभागों को निर्देशित करते हुए कहा है कि होली के दिन सभी अपने-अपने सीयूजी मोबाइल नंबर ऑन रखेंगे। जिससे किसी भी आपात की स्थिति में उनसे तत्काल संपर्क किया जा सके। इसी के साथ उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को साफ सफाई, बिजली विभाग के अधिकारियों विद्युत आपूर्ति समेत अन्य विभागों को निगरानी के लिए निर्देशित किया है। बैठक में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आरडी पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर और ग्रामीण, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: खड़े टेंपो में टकराया सवारी भरा टेंपो, चालक की मौत
