सीतापुर: सांड़ ने किया किसान पर हमला, मौत
सीतापुर। थाना क्षेत्र में खेत जा रहे एक किसान युवक पर सांड़ ने शनिवार को पीछे से हमला कर दिया। इस दौरान सांड़ ने किसान को पटक कर मार डाला। घटना की जानकारी होने वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी …
सीतापुर। थाना क्षेत्र में खेत जा रहे एक किसान युवक पर सांड़ ने शनिवार को पीछे से हमला कर दिया। इस दौरान सांड़ ने किसान को पटक कर मार डाला। घटना की जानकारी होने वहां भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तंबौर थाना क्षेत्र के चन्दीभानपुर गांव निवासी बाबूराम 40 पुत्र गोकरन शनिवार को अपने खेत को जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक पीछे से आ रहे सांड ने हमला कर दिया। हमला घातक होने के कारण बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों द्वारा थाने में सूचना दी गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
