खटीमा: ऑनलाइन गेम खिलाकर 11 लाख रुपये खाते से निकाले, रिपोर्ट दर्ज
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र में भी ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। ताजा मामले में तो एक किशोर को आरोपियों ने ऑनलाइन गेम खिलाकर बैंक खाते से 11 लाख निकाले और जब किशोर ने गेम खेलने से मना किया तो जान माल की धमकी दे डाली। कोतवाली पुलिस ने राजस्थान के एक आरोपी समेत …
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र में भी ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ने लगे हैं। ताजा मामले में तो एक किशोर को आरोपियों ने ऑनलाइन गेम खिलाकर बैंक खाते से 11 लाख निकाले और जब किशोर ने गेम खेलने से मना किया तो जान माल की धमकी दे डाली। कोतवाली पुलिस ने राजस्थान के एक आरोपी समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के बूढ़ाबाग निवासी पार्वती चंद ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि 17 अगस्त 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक आरोपी राजस्थान के जिला नामूर, बदेर निवासी लव चौहान, घनश्याम देवेंद्र, विनोद, रामुराम खोलिया, श्रीराम खोलिया, गजनंद स्वामी, विकास स्वामी, हीरा लाल शर्मा, संदीप, पंकज पुरी गोस्वामी ने उसके नाबालिक पुत्र को ऑनलाइन गेम खिलाकर उसके बैंक खातों से 11 लाख रुपए धोखाधड़ी से निकालने व विभिन्न खातों में डलवाने, गेम खेलने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच एसआई संदीप पिलख्वाल को सौंपी गई है। ऑनलाइन गेम खिलाकर इतनी बड़ी रकम निकालने का यह पहला मामला प्रकाश में आया है।
