सीतापुर: अवैध शराब के साथ पुलिस ने 33 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से चेकिंग के दौरान 740 लीटर अवैध शराब व एक शराब बनाने की भट्टी बरामद की हैं। साथ ही पुलिस ने 33 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। थाना संदना पुलिस ने 170 लीटर अवैध शराब के साथ छह अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना मछरेहटा पुलिस ने 160 लीटर …
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्र से चेकिंग के दौरान 740 लीटर अवैध शराब व एक शराब बनाने की भट्टी बरामद की हैं। साथ ही पुलिस ने 33 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। थाना संदना पुलिस ने 170 लीटर अवैध शराब के साथ छह अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना मछरेहटा पुलिस ने 160 लीटर अवैध शराब के साथ चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।
थाना इमलिया सुल्तानपुर 80 लीटर अवैध शराब सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार किए है। थाना लहरपुर पुलिस ने 80 लीटर अवैध शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार हुए है। थाना पिसावां पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब सहित के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए। थाना सकरन पुलिस ने 50 लीटर अवैध शराब सहित पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए।
थाना रामकोट पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त, थाना महोली पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त, थाना बिसवां पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। थाना महमूदाबाद पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब सहित एक अभियुक्त, थाना मिश्रित पुलिस ने 70 लीटर अवैध शराब व एक भट्ठी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार हुए।
यह भी पढ़ें: पांच राज्यों में चुनावी नुकसान: केपीसीसी अध्यक्ष ने किया सोनिया, राहुल और वेणुगोपाल का बचाव
