मिर्जापुर: गंगा में डूबने से किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। जिले के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के बभनी गंगा घाट पर नहाने गये किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह लगभग 11बजे की है। बताया जाता है कि शेखर पुत्र प्रेम सागर 17 मोनाई थाना मांडा प्रयागराज निवासी विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गांव निवासी रामशिरोमणि सरोज के घर अपने …

मिर्जापुर। जिले के विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के बभनी गंगा घाट पर नहाने गये किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह लगभग 11बजे की है। बताया जाता है कि शेखर पुत्र प्रेम सागर 17 मोनाई थाना मांडा प्रयागराज निवासी विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गांव निवासी रामशिरोमणि सरोज के घर अपने ननिहाल आया था।

शेखर के ननिहाल में बभनी गंगा घाट मंदिर पर कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया था। उसी कार्यक्रम में शेखर अपनी माता रीता देवी को लेकर आया था। मंदिर से बच्चों संग गंगा स्नान करने चला गया जिसे तैरना नहीं आता था वह स्नान के दौरान गहरे पानी चला गया और डूबने से मौत हो गयी।

साथ गये बच्चों के शोर करने पर स्थानीय लोगों की मदद से मृतक का शव निकाला गया। घटना की सूचना विन्ध्याचल थाने को दे कर परिजनो ने पंचनामा कर शव परिजन साथ ले गये। दूसरी ओर इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: चुनाव हारते ही धर्म सिंह सैनी ने भी खाली किया सरकारी बंगला

संबंधित समाचार