मिर्जापुर: किशोरी ने गांव के ही तीन लोगों पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीया किशोरी ने खेत की रखवाली के दौरान गांव के ही तीन युवकों पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पिता के साथ थाने पहुंचकर तीनों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दी गई तहरीर में किशोरी ने आरोप लगाया कि …

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीया किशोरी ने खेत की रखवाली के दौरान गांव के ही तीन युवकों पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पिता के साथ थाने पहुंचकर तीनों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दी गई तहरीर में किशोरी ने आरोप लगाया कि बीते 9 मार्च को शाम सात बजे के करीब अपने खेत की रखवाली कर रही थी कि उसी दौरान गांव के तीन व्यक्ति आकर मुझसे लिपट गये और मेरे कपड़े उतारने लगे।

शोरगुल मचाने पर अगल बगल खेत की रखवाली कर रहे लोग दौड़कर आए और घटना को देखते हुए तीनों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन तीन भाग निकले। किशोरी ने तीनों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या में पांच मंजिला गायत्री शक्तिपीठ के निर्माण की तैयारियां शुरू

संबंधित समाचार