Yogi Sarkar 2.0 : होली के बाद शपथ लेगी यूपी की नई सरकार!
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई सरकार का शपथ ग्रहण होली के बाद 21 मार्च को हो सकता है। वैसे इस संबंध में रविवार को पार्टी हाईकमान के साथ मुलाकात के दौरान फैसला हो सकता है। रविवार को इस संबंध में राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई सरकार का शपथ ग्रहण होली के बाद 21 मार्च को हो सकता है। वैसे इस संबंध में रविवार को पार्टी हाईकमान के साथ मुलाकात के दौरान फैसला हो सकता है। रविवार को इस संबंध में राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल दिल्ली जा सकते हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी भी रविववार को दिल्ली में ही रहेंगे और पार्टी नेताओं के सथ मंथन करेग।
जानकारी के मुताबिक प्रांतीय संगठन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए 21 मार्च की तिथि तय की है। मुख्य सचिव ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस हिसाब से तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। वैसे पहले कयास लग रहे थे कि 14 अथवा 15 मार्च को योगी सरकार दूसरे कार्यकाल की शपथ ले सकते हैं। हालांकि शाम तक स्पष्ट हो गया कि अब होली के बाद ही नई सरकार शपथ ग्रहण करेगी।
यह भी पढ़े:- बरेली: गुलाब नगर की सड़कों पर फैला कीचड़, चलना नहीं आसान
