हरदोई: राष्ट्रीय लोक अदालत में 7880 मामले किए गए निस्तारित, वसूला गया अर्थदंड
हरदोई। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हुए वादों की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अलका पांडेय ने बताया गया कि आज लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 7880 वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें फौजदारी प्रकृति के 1875 बाद निस्तारित कर कुल रुपए 844940 का अर्थदंड वसूला गया। प्री लिटिगेशन …
हरदोई। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हुए वादों की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अलका पांडेय ने बताया गया कि आज लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 7880 वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें फौजदारी प्रकृति के 1875 बाद निस्तारित कर कुल रुपए 844940 का अर्थदंड वसूला गया।
प्री लिटिगेशन के तहत 951 का निस्तारण कर रुपए 468679000 जमा कराए गए। उत्तराधिकार प्रकृति के वादों में 34 वादों का निस्तारण कर रुपए 11,41,8524 के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए गए। प्रकीर्ण प्रकृति के 155 बाद निस्तारित किए गए।
प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय हरदोई में दांपत्य के मध्य सुलह समझौता कराकर वैवाहिक प्रकृत के कुल 24 बाद निस्तारित किए गए। अपर प्रधान न्यायाधीश प्रथम कुटुंब न्यायालय में दांपत्य के मध्य सुलह समझौता कराकर वैवाहिक प्रकृति के कुल 16 बाद निस्तारित किए गए। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 31 वादों का निस्तारण किया गया। स्थाई लोक अदालत में 03 बाद का निस्तारण किया गया। शासन स्तर से विभिन्न प्रकृति के 5742 बाद निस्तारित किए गए।
जनपद न्यायालय में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुरेंद्र सिंह प्रथम एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश /नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संजीव कुमार सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत संजीव कुमार सिंह के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौता के आधार पर निपटाए जाने हेतु बैंक अधिकारियों से बातचीत की तथा फीता काटकर शुभारम्भ किया साथ ही कोर्ट में न्यायिक अधिकारियों से सर्वे के बारें में जानकारी भी ली।
यह भी पढ़े: बरेली: होली और शब-ए-बारात को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, जुलूसों पर रहेगी पैनी नजर
