उन्नाव: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, मचा हड़कंप
उन्नाव। अजगैन रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विछेदन गृह भेजा है। जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र मोहान रोड रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 23 के समीप लखनऊ से कानपुर रेलवे एसएसपी के पास पोल …
उन्नाव। अजगैन रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विछेदन गृह भेजा है।
जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र मोहान रोड रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 23 के समीप लखनऊ से कानपुर रेलवे एसएसपी के पास पोल के निकट रेलवे ट्रैक पार करते समय पप्पू (35) निवासी कांशीराम कॉलोनी उन्नाव की मौत हो गई।
बताते है कि वह कबाड़ी का काम करता है, जो गुप्ता कबाड़ी वाले के यहां अजगैन में फेरी का काम करता है। वो शनिवार रात रेलवे ट्रैक पार कर रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेजा है।
यह भी पढ़ें; शाहजहांपुर: चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में गिरोह की महिलाएं
