बरेली: छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को पीटते हुए कोतवाली ले गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 फरीदपुर,अमृत विचार। एक शिक्षक ने गुरु-शिष्या के रिश्ते को तार-तार कर दिया। कोचिंग सेंटर में छात्रा के साथ उसने छेड़छाड़ की।किसी तरह छात्रा ने वहां से भागकर खुद को बचाया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुस्साए परिजनों ने आरोपी को रास्ते में पकड़ लिया। पीटते हुए उसे कोतवाली ले गए। …

 फरीदपुर,अमृत विचार। एक शिक्षक ने गुरु-शिष्या के रिश्ते को तार-तार कर दिया। कोचिंग सेंटर में छात्रा के साथ उसने छेड़छाड़ की।किसी तरह छात्रा ने वहां से भागकर खुद को बचाया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुस्साए परिजनों ने आरोपी को रास्ते में पकड़ लिया। पीटते हुए उसे कोतवाली ले गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कस्बे की एक छात्रा कक्षा 12 में पढ़ती है। वह रोजाना मोहल्ला कानूगोयन में कोचिंग पढ़ने जाती है। वहां उसे मोहल्ला ऊंचा निवासी असद औरगंजब पढ़ाते हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ मार्च को वह कोचिंग पढ़ने गई। आरोप है कि वहां शिक्षक असद औरंगजेब ने भौतिक विज्ञान विषय के कुछ महत्वपूर्ण सवाल बताने की बात कहकर उसे रोक लिया।

शिक्षक ने कोचिंग सेंटर का दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान लाइट भी बंद कर दी गई। आरोप है कि शिक्षक ने उसे दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की। उसने दूसरे दरवाजे से भागकर खुद को बचाया। घर आकर उसने बहन को घटना की जानकारी दी। शनिवार को पीड़िता के परिजनों ने आरोपी शिक्षक को मोहल्ला साहूकारा में पकड़ लिया। उसे पीटते हुए कोतवाली ले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आरोपी की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल

कस्बे में आरोपी शिक्षक की सरेराह पीटा गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया। बाद में इसे सोशल मीडियो पर वायरल कर दिया। वीडियो में एक छात्रा भी आरोपी को पीटते नजर आ रही है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: दो युवक कोरोना संक्रमित, किए गए होम आइसोलेट

संबंधित समाचार