बुलंदशहर: SSP ने नियुक्त किया नया कोतवाल, गुड़ व्यापारी की हत्या के बाद व्यापारियों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले के स्याना में गुड़ व्यापारी की हत्या के बाद सभी व्यापारियों का गुस्सा बढ़ गया है। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए SSP ने स्याना कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर SSP ने पीआरओ धर्मेंद्र सिंह को स्याना का नया कोतवाल प्रभारी नियुक्त किया है। उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष …

बुलंदशहर। जिले के स्याना में गुड़ व्यापारी की हत्या के बाद सभी व्यापारियों का गुस्सा बढ़ गया है। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए SSP ने स्याना कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर SSP ने पीआरओ धर्मेंद्र सिंह को स्याना का नया कोतवाल प्रभारी नियुक्त किया है।

उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी

इसके साथ ही क्राइम ब्रांच, एसओजी, सर्विलांस की सात टीमों का गठन कर व्यापारी की हत्या के मुजरिमों को पकड़ने के लिए लगाया गया है। वहीं व्यापार मंडल की तरफ से रविवार को SSP दफ्तर घेराव का एलान किया गया है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कही है कि जनपद में व्यापारी लगातार बदमाशों का निशाना बन रहे हैं। व्यापारियों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रविवार को एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। यदि 24 घण्टे में आरोपी नहीं पकड़े गए तो जनपद भर में आंदोलन किया जाएगा।

पढ़ें-देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,116 नए केस आए सामने, 47 लोगों की मौत

संबंधित समाचार